फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अर्चिका को मिला बेस्ट स्टूडेंट का खिताब

Mon, 01 Feb 2016 10:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
सरस्वती विवेकानंद विद्यालय भगेड़ में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह हर्षोल्लास से मनाया। समारोह में बकरोआ पंचायत प्रधान अंजना धीमान ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस दौरान स्कूल के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर समां बांधा।
विज्ञापन


मुख्यातिथि ने स्कूल शैक्षणिक, खेलकूद तथा अन्य प्रतिस्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी बच्चों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

समारोह में बेस्ट स्टूडेंट का खिताब अर्चिका को जबकि अनुशासन का खिताब सोनल को मिला। बेस्ट सदन नेहरू सदन रहा। शैक्षणिक क्षेत्र में एलकेजी के सार्थक, तन्मय, इशांत, अरुषी और यूकेजी की अंशिता शर्मा, कृष, शिवांग औरअभिलाक्ष को सम्मान मिला।

पहली कक्षा की पलक शर्मा, चारु शर्मा, काव्या वशिष्ठ और वंशिका दूसरी कक्षा के अक्षत शर्मा, सिमरन, सोनल और रंजना को सम्मानित किया गया।

तीसरी कक्षा की शगुन, रिधिमा, ओम शर्मा चौथी कक्षा के रोहित, कनिका और कशिश पांचवी कक्षा की दीशा, आर्यन और अभिनव को स्मृति चिन्ह देकर पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन


इसके अलावा आस्था शर्मा, सानिया, कनक और नवनीत को भी सम्मानित किया गया। खिलाड़ियों में रोहित, कनिका, कार्तिक, साक्षी, अंकित, सोनल, सिमरन, रिधिमा और शगुन को सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्रीतम सिंह चंदेल, सुधा देवी, गिरजा राम, निशा, संजीव कुमार, संजय, सुखदेव, जमना दास, मीना कुमारी और राजेंद्र पाल सहित अन्य उपस्थित थे। 
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें