फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: घुमारवीं में हर्षोल्लास से मनाई सदगुरु नामदेव जयंती

विज्ञापन
विज्ञापन
- संयुक्त संघर्ष मोर्चा के बैनर तले विभिन्न संस्थाओं ने लिया भाग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। संयुक्त संघर्ष मोर्चा की ओर से घुमारवीं में संत नामदेव जयंती हर्षोल्लास से मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता मोर्चा के जिला प्रधान एवं सेवानिवृत डीएसपी सीता राम कौंडल ने की। इस मौके पर संत नाम देव सुधार सभा के प्रदेशाध्यक्ष दिनेश नारंग विशेष रूप से मौजूद रहे। उन्होंने संत नामदेव की जीवनी पर प्रकाश डाला और उनके द्वारा समाज हित में किए गए कार्यों के बारे में अवगत करवाया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि संत नाम देव महज नौ साल की आयु में ज्ञान की खोज में निकल गए थे। सिख धर्म के पावन ग्रंथों में उनकी वाणी से निकले छंद आदि मौजूद हैं। उनके द्वारा बताए गए मार्ग पर चलने की आज नितांत आवश्यकता है। वर्तमान में संविधान की सुरक्षा को लेकर प्रयास और तेज करने होंगे। उन्होंने संयुक्त संघर्ष मोर्चा द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की। वहीं जिला प्रधान सीता राम कौंडल ने कहा कि वन मित्र भर्ती में आरक्षण को समाप्त कर केवल अंक के आधार पर जो प्रणाली बनाई गई है उसका संयुक्त संघर्ष मोर्चा कड़ा विरोध करता है। कहा कि इस अन्याय के विरुद्ध यदि मोर्चा को न्यायालय का दरवाजा भी खटखटाना पड़े तो पीछे नहीं हटेंगे। इस अवसर पर डीएस धुलिया, बलदेव सिंह, सूबेदार सरवण कुमार, ब्रह्मदास, कुलदीप, निक्कू राम, लेखराम सेन, देव राज भाटिया, एमएम भट्टी, अमरनाथ मोहिल्ला, जमील खान, हारुन मोहम्मद, मोहम्मद रफी, बीडीसी सदस्य हरदेई, वार्ड सदस्य वीना, कैप्टन प्यारे लाल और बृजलाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें