फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संन्यासी पर हमला कर दस हजार की लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहतलाई (बिलासपुर)। जिले के तलाई पुलिस थाना क्षेत्र में एक कुटिया में सन्यास लेकर रह रहहे व्यक्ति पर हमला कर कर दस हमला कर दस हजार रुपये की लूट का मामला सामने आया है। लूट का आरोपी भी संन्यासी के साथ कुटिया में ही ठहरा हुआ था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नगर पंचायत तलाई के वार्ड सात में शाहतलाई-दियोटसिद्ध सड़क किनारे बनी बाल गिरी कुटिया के संन्यासी केवल कृष्ण ने इस बाबत पुलिस में शिकायत दी है। बालकृष्ण ने बताया कि वह चंडीगढ़ के रहने वाले हैं और अरसे से कुटिया में ही रह रहे हैं। रविवार की रात करीब 11 बजे देवराज नाम का व्यक्ति कुटिया में आया और रात में ठहरने की अनुमति मांगने लगा। उन्होंने बताया कि वह पहले भी कुटिया में आता रहता था। परिचय होने के कारण उन्होंने उसे ठहरने की अनुमति दे दी। उन्होंने आरोपी लगाया कि देर रात को नींद आते ही देवराज ने उन पर हमला कर दिया। आरोपी ने हाथ से मुक्के मारकर उनके सिर पर जोरदार प्रहार किए, जिससे वह बेहोश हो गए। सुबह जब होश आया तो आरोपी कुटिया में नहीं था और सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था। सामान की जांच की तो उनके बैग में रखी 10,000 हजार रुपये की नकदी गायब थी। डीएसपी घुमारवीं अनिल ठाकुर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें