फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धौलरा मंदिर से लखनपुर सड़क होगी वन-वे

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। धौलरा मंदिर से लखनपुर सड़क पर यातायात अब एकतरफा चलेगा। जिला उपयुक्त पंजक राय ने सड़क के निरीक्षण के दौरान मार्ग को वन-वे घोषित करने के निर्देश दिए। उन्होंने लखनपुर में 4 करोड़ 91 लाख रुपये से निर्मित किए जा रहे ईवीएम वेयर हाउस के निर्माण कार्यों की गुणवत्ता बनाए रखने और कार्य में तेजी लाने के निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिए। जिला उपायुक्त बिलासपुर में चल रहे विभिन्न कार्यों का मौके पर जाकर निरीक्षण कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए।
विज्ञापन

उन्होंने जिला अस्पताल के मुख्य द्वार से अस्पताल तक निर्मित किए जा रहे पैदल रास्ते के निर्माण कार्यों का जायजा लेते हुए लोनिवि अधिकारियों को कार्यों की उच्च गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने अस्पताल परिसर में निर्मित की जा रही पार्किंग तथा शहीद पार्क में लगाए जा रहे हाई मास्ट फ्लैग के कार्यों का भी निरीक्षण किया। वहीं उपायुक्त कार्यालय के समीप पार्किंग के निर्माण स्थल का भी निरीक्षण किया। दौलत राम सांख्यान पार्क की उचित देखरेख व सफाई व्यवस्था के बारे में अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए। उपायुक्त ने पशु पालन विभाग के समीप डॉग ऑपरेशन रूम, पॉलीक्लिनिक, पशु आघात केंद्र का भी निरीक्षण किया और घायल पशुओं को ठीक होने के पश्चात गोशाला को सौंपने के बारे भी निर्देश जारी किए। निरीक्षण के दौरान लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता राजेंद्र सिंह जुबलाणी, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सतीश, एसडीएम सदर सुभाष गौतम, तहसीलदार सदर हरि सिंह यादव और नगर परिषद अध्यक्ष कमलेंद्र कश्यप सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें