फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: स्वारघाट में सड़क बनी दलदल, बारिश में जोखिम भरा हुआ सफर

विज्ञापन
पुराने राष्ट्रीय राजमार्ग चंडीगढ़-मनाली पर स्वारघाट के नालियां क्षेत्र में कार को कीचड़ से निका
विज्ञापन
नालियां क्षेत्र में धंसाव और कीचड़ से परेशान वाहन चालक, लोगों ने उठाई स्थायी मरम्मत की मांग
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी बोला- स्वीकृति मिलते ही होगा स्थायी निर्माण

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। पुराने राष्ट्रीय राजमार्ग चंडीगढ़-मनाली पर स्वारघाट के नालियां क्षेत्र में बारिश के दौरान सड़क की बदहाल स्थिति लोगों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। सड़क पर कीचड़, धंसाव और बिखरे पत्थरों के कारण वाहन चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने लोक निर्माण विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए सरकार से सड़क का स्थायी समाधान करने की मांग उठाई है।
स्थानीय निवासी राधेश्याम पंडित ने बताया कि पिछले वर्ष बरसात के दौरान इस स्थान पर जमीन धंसने से सड़क का बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया था। विभाग ने उस समय मिट्टी डालकर सड़क को अस्थायी रूप से बहाल कर दिया, लेकिन अब तक स्थायी मरम्मत नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि गर्मियों में इस स्थान पर धूल उड़ती है, जबकि बरसात में सड़क पूरी तरह कीचड़ में बदल जाती है। इससे दोपहिया और चार पहिया वाहन चालकों को आवाजाही में परेशानी होती है और दुर्घटना का खतरा भी बना रहता है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि मरम्मत के नाम पर सड़क पर केवल पत्थर डाले गए हैं। इससे कई वाहनों को नुकसान पहुंचा है और लोग चोटिल भी हुए हैं। बारिश के दौरान कई वाहन कीचड़ में फंस जाते हैं, जिन्हें लोगों की मदद से बाहर निकालना पड़ता है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते सड़क की स्थायी मरम्मत नहीं की गई और भविष्य में कोई बड़ा हादसा होता है तो इसकी जिम्मेदारी प्रशासन और लोक निर्माण विभाग की होगी। उन्होंने सरकार से मांग की है कि बरसात के मौसम को देखते हुए यहां जल्द मशीनरी लगाकर स्थायी निर्माण कार्य शुरू किया जाए, ताकि लोगों को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके।
विज्ञापन

उधर, लोक निर्माण विभाग के एसडीओ दिनेश गुप्ता ने बताया कि फिलहाल सड़क पर सोलिंग का कार्य किया गया है। सड़क की स्थायी मरम्मत के लिए एस्टीमेट तैयार कर उच्च अधिकारियों को भेज दिया गया है। स्वीकृति मिलते ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें