फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बबेली तक पहुंची संपर्क सड़क, अब कलोह गांव तक बनेगी : गर्ग

विज्ञापन
विज्ञापन
घुमारवीं (बिलासपुर)। प्रदेश सरकार ने जनकल्याण को अधिमान देते हुए अनेक महत्वाकांक्षी योजनाएं शुरू की हैं। इनका लाभ समाज के हर वर्ग तक पहुंच रहा है। यह बात खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग ने ग्राम पंचायत कसारू के गांव बबेली में आयोजित अभिनंदन समारोह की अध्यक्षता करते हुए कही।
विज्ञापन

अभिनंदन समारोह गांव बबेली तक संपर्क सड़क पहुंचने के उपलक्ष्य में ग्रामीणों ने आयोजित किया। संपर्क सड़क पर अभी तक 20 लाख रुपये खर्च किए जा चुके हैं। गर्ग ने कहा कि इस सड़क को कलोह गांव से भी जोड़ा जाएगा। मार्ग के निर्माण के लिए धनराशि उपलब्ध करवाई जाएगी।
घुमारवीं आदर्श विधानसभा क्षेत्र बनने की ओर अग्रसर है। सभी पंचायतों में एक समान विकास करवाया जा रहा है। हर गांव को सड़क से जोड़ा जा रहा है। घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र में करीब 200 संपर्क मार्गों का निर्माण किया गया है। उन्होंने कहा कि दधोल से लदरौर तक सड़क को 82 करोड़ रुपये से अपग्रेड किया जा रहा है।
विज्ञापन

जल जीवन मिशन के तहत घुमारवीं क्षेत्र में हर घर में नल लगाए जा रहे हैं। नल में शुद्ध जल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए डैहर के पास सतलुज नदी से 53 करोड़ से उठाऊ पेयजल योजना का निर्माण किया जा रहा है। इस योजना के अंतर्गत मैहरन की धार में 8 लाख लीटर और लदरौर में 4 लाख लीटर क्षमता के भंडारण टैंक बनाए जा रहे हैं। कसारू और आसपास के क्षेत्र की लो वोल्टेज की समस्या के समाधान के लिए 09 लाख की लागत से 63 केवीए का ट्रांसफार्मर स्थापित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि करयालग गांव में विद्युतीकृत बोरबेल का कार्य शीघ्र पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें