औहर विजयपुर वाया पलेह सड़क को खुलवाने में जुटी पुलिस।
- फोटो : raod
ग्राम पंचायत औहर को जोड़ने वाली औहर विजयपुर वाया पलेह सड़क को शनिवार को प्रशासन ने पुलिस की मौजूदगी में बहाल किया। इसका उद्घाटन तत्कालीन स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने 2002 में किया था।
सड़क निर्माण पर लाखों रुपये सरकार द्वारा खर्च किए गए थे। 12 साल तक सड़क पर वाहन चलते रहे लेकिन जनवरी 2014 में औहर गांव के एक परिवार ने अपने घर तक संपर्क मार्ग की आड़ में इस सड़क को बंद कर दिया।
स्थानीय जनता ने प्रशासन के अधिकारियों से सड़क को खुलवाने की गुहार लगाई, लेकिन प्रशासन ने इस मामले को गंभीरता से नहीं लिया। प्रशासन ने केवल मात्र औपचारिकता निभाई और सड़क को नहीं खुलवा सकी।
तीन पंचायतों की जनता तीन साल समस्या से इस समस्या से जूझती रही। इसके बाद सदर विधायक ने गृह पंचायत होने के कारण खुद मोर्चा संभालना पड़ा। पुलिस के पहरे में सड़क को दोबारा खुलवाया गया।