फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: मेलों से पहले श्री नयना देवी का मुख्य मार्ग बदहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर सवाल, 13 अगस्त से शुरू होंगे श्रावण अष्टमी मेले
विज्ञापन

एक साल पहले बारिश में क्षतिग्रस्त हुआ रास्ता अब तक नहीं सुधरा

संवाद न्यूज एजेंसी
श्री नयना देवी जी (बिलासपुर)। विश्व प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री नयना देवी जी में 13 अगस्त से शुरू होने वाले श्रावण अष्टमी मेले से पहले श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। शेरा वाला गेट घवांडल चौक से बस अड्डे को जाने वाला मुख्य मार्ग पिछले वर्ष भारी बारिश के दौरान क्षतिग्रस्त हो गया था, लेकिन एक वर्ष बीत जाने के बाद भी इसकी मरम्मत नहीं हो सकी है। ऐसे में मेले के दौरान लाखों श्रद्धालुओं की आवाजाही के बीच किसी बड़े हादसे की आशंका बनी हुई है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों के अनुसार यह मार्ग बस अड्डे से मंदिर तक पहुंचने का प्रमुख रास्ता है। जहां सड़क क्षतिग्रस्त हुई है, वहां मार्ग काफी संकरा हो गया है। हाल ही में पंजाब से आए श्रद्धालुओं की एक इनोवा कार भी इसी स्थान पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। हालांकि सभी श्रद्धालु सुरक्षित बच गए, लेकिन इस घटना ने मार्ग की खस्ताहाल स्थिति को उजागर कर दिया। श्रावण अष्टमी मेले का आयोजन 13 से 22 अगस्त तक होना है। इस दौरान हर वर्ष लाखों श्रद्धालु दर्शन करने के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में यदि समय रहते सड़क की मरम्मत नहीं हुई तो लगातार हो रही बारिश के कारण बचा हुआ हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो सकता है, जिससे आवागमन प्रभावित होने के साथ दुर्घटनाओं का खतरा और बढ़ जाएगा। लोगों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से मांग की है कि मेले से पहले प्राथमिकता के आधार पर मार्ग की मरम्मत कर श्रद्धालुओं की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित की जाए। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता से बात करने की कोशिश की गई, लेकिन फोन पर उपलब्ध नहीं हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें