फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: पहले घंटे में स्तनपान शुरू करना शिशु के लिए जीवनभर फायदेमंद

विज्ञापन
विज्ञापन
विश्व स्तनपान सप्ताह के तहत नम्होल स्वास्थ्य केंद्र में माताओं को किया जागरूक
विज्ञापन

धात्री माताओं के लिए आयोजित की प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, विजेताओं को किया सम्मानित

संवाद न्यूज एजेंसी
मलोखर (बिलासपुर)। विश्व स्तनपान सप्ताह के तहत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नम्होल में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में धात्री माताओं को शिशु के बेहतर स्वास्थ्य और विकास के लिए स्तनपान के महत्व की जानकारी दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता डेंटल चिकित्सक डॉ. दीपक शर्मा ने की।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी बिलासपुर डॉ. शशी दत्त शर्मा के दिशा-निर्देशों पर आयोजित कार्यक्रम में जिला स्वास्थ्य शिक्षक गोपाल कौशल ने माताओं को बताया कि जन्म के पहले घंटे के भीतर शिशु को स्तनपान करवाना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि छह माह तक शिशु को केवल मां का दूध ही दिया जाना चाहिए, जबकि दो वर्ष या उससे अधिक समय तक पूरक आहार के साथ स्तनपान जारी रखना लाभकारी रहता है। उन्होंने कहा कि मां का दूध शिशु के लिए संपूर्ण आहार है, जो उसे आवश्यक पोषण देने के साथ कई बीमारियों से बचाव में मदद करता है। स्तनपान करने से मां के स्वास्थ्य को भी कई लाभ मिलते हैं। कार्यक्रम के दौरान स्तनपान विषय पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। इसमें धात्री माताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। बेहतर प्रदर्शन करने वाली माताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी प्रियंका, सुप्रभा, अंजना कुमारी सहित आशा कार्यकर्ता मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें