फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीण ने लिया स्टे वापस,जेजवीं तक पहुंचेगी सड़क

विज्ञापन
विज्ञापन
झंडूता (बिलासपुर)। पिछड़ा क्षेत्र कोटधार के जेजवीं पंचायत के लोगों को अब जल्द ही सड़क सुविधा मिलेगी। सड़क निर्माण कार्य में बाधा बना कोर्ट का स्टे अब हट जाएगा। इस मामले में अदालत गए स्थानीय ग्रामीण ने केस वापस ले लिया है।
विज्ञापन

इस सड़क का कार्य बंद होने से पंचायत की करीब डेढ़ हजार की आबादी को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। स्थानीय ग्रामीण सुदेश कुमार ने जनहित में कोर्ट केस वापस लेकर सड़क निर्माण के लिए शपथ देकर जमीन देने पर सहमति जताई है। सड़क का निर्माण होने से बल्हि मरेटा, नैन, दुरघाट,डोहग, सिल्वी, माकड़ी, बुहाड क्षेत्र के सैकड़ों लोगों को सड़क का लाभ मिलेगा।
इस मामले में पूर्व पंचायत प्रधान जेजवीं राजेश कुमार शर्मा, सलवाड़ पंचायत प्रधान कांशी राम, उपप्रधान रणजीत सिंह के साथ करीब दो दर्जन लोगों का एक प्रतिनिधि मंडल विधायक जेआर कटवाल से भाजपा कार्यालय झंडूता में मिला। विधायक ने सड़क निर्माण के लिए 30 लाख रुपये की धनराशि उपलब्ध करवाने का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर दिलीप सिंह, छोटे लाल, सरवन कुमार, मदन लाल, विपिन कुमार, सुख राम, बीना, अंजना, सुनीता सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें