शिव शक्ति स्कूल में एचपीयू बीए की टॉपर रितिका को सम्मानित करते हुए। स्रोत: स्कूल प्रबंधन।
पुष्पगुच्छ, स्मृति-चिह्न किए भेंट
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) शिमला की बीए तृतीय वर्ष की वार्षिक परीक्षा में प्रदेश भर में तीसरा स्थान हासिल करने वाली रितिका का शिव शक्ति कॉन्वेंट स्कूल कसारू में स्वागत किया गया।
रितिका ने 12वीं कक्षा की पढ़ाई इसी विद्यालय से की थी। स्कूल में आयोजित स्वागत समारोह में प्रबंधक डॉ. श्रवण कुमार, प्रधानाचार्य निर्मला देवी और शिक्षकों ने रितिका को पुष्पगुच्छ एवं स्मृतिचिह्न भेंट कर सम्मानित किया। प्रधानाचार्य ने बताया कि रितिका हमारे स्कूल की 2022-23 बैच की विद्यार्थी रही है। इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने उनकी उल्लेखनीय उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। रितिका ने सफलता का श्रेय माता-पिता, गुरुजनों के मार्गदर्शन को दिया।