फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: गणित में रिधिम, सरिता और विज्ञान में प्रकृति ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
- डाइट जुखाला में प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का आयोजन
विज्ञापन

-जिले भर से 120 विद्यार्थियों ने लिया भाग
-चयनित विद्यार्थी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में लेंगे भाग


संवाद न्यूज एजेंसी
जुखाला (बिलासपुर)। जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) जुखाला में जिला स्तरीय प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें नौंवी से 12वीं तक के 120 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य और जिला परियोजना अधिकारी जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान जुखाला दीप चंद गौतम ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
विज्ञापन

गणित प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भराड़ी के रिधिम और सरिता ने पहला, बरठीं स्कूल के मोहित शर्मा ने दूसरा और जेजवीं की साक्षी शर्मा और साक्षी परमार ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। विज्ञान में बलघाड़ की प्रकृति पहला, हवाण की सानिया कुमारी और इतिका दूसरा और कोठीपुरा के कमल और मुस्कान ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। भाषा प्रतियोगिता में बरमाणा की तमन्ना और काकुल पहले, तरसुह की मानशी और मीनाक्षी दूसरे और हवाण की सानिया कुमारी, पल्लवी कुमारी, भराड़ी की ज्योति ठाकुर और कशिश तीसरे स्थान पर रहीं। पर्यावरण विज्ञान प्रतियोगिता में भराड़ी की अंजली और अरुण ने पहला, ज्योरा के निशांत और वंशिका ने दूसरा, बलघाड़ की बंशिका, शगुन, कोठीपुरा की नेहा और स्नेहा में तीसरा स्थान प्राप्त किया। दीप चंद गौतम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को बधाई दी और प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों में इस तरह की प्रतियोगिताओं से प्रतिस्पर्धा की भावना जागृत होती है। इस प्रतियोगिता से चयनित बच्चे प्रदेश स्तर पर जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। जिला समन्वयक कुलदीप शर्मा ने बताया की इस प्रतियोगिता में डॉ. पुष्पराज, रजनीश कुमार, तिलक राज धर्माणी, डॉ. विवेक कुमार नितिन कुमार, सोमदत्त कालिया, प्रेमलाल वर्मा, राकेश ठाकुर और चंचल ने विशेषज्ञ की भूमिका निभाई। इस अवसर पर रमेश कुमार, राकेश संधू, नरवीर सिंह चंदेल, रविंदर ठाकुर, प्रकाश चंद उपासना, सीमा, सचिन और ललित आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें