फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

याद रहे, हम शक्तिशाली हैं और किसी से कम नहीं हैं : बबीता

Wed, 28 Jan 2026 11:46 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
आराध्या।
विज्ञापन
शिवा इंटरनेशनल स्कूल घुमारवीं में आयोजित हुआ अपराजिता कार्यक्रम
विज्ञापन

छात्राओं को अधिकारों, कर्तव्यों और कॅरिअर से जुड़े पहलुओं की दी जानकारी

संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी (बिलासपुर)। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से बुधवार को शिवा इंटरनेशनल स्कूल घुमारवीं में अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स कार्यक्रम हुआ, जिसका उद्देश्य छात्राओं को आत्मनिर्भर, जागरूक और आत्मविश्वासी बनाना रहा। इस अवसर पर तहसीलदार घुमारवीं बबीता धीमान (एचएएस) ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की और छात्राओं को उनके अधिकारों, कर्तव्यों और कॅरिअर से जुड़े अहम पहलुओं की जानकारी दी।
मुख्यातिथि बबीता धीमान ने प्रेरणादायक संबोधन में कहा कि आज की बेटियां किसी से कम नहीं हैं। हमें यह हमेशा याद रखना चाहिए कि हम शक्तिशाली हैं और जो सोच सकते हैं, उसे हासिल करने की क्षमता भी रखते हैं। उन्होंने कहा कि लक्ष्य तय करने के बाद उस पर लगातार मेहनत करना बहुत जरूरी है। आत्मविश्वास, अनुशासन और सकारात्मक सोच ही सफलता की असली कुंजी है। उन्होंने छात्राओं को शिक्षा के साथ-साथ जीवन मूल्यों को अपनाने और समाज में अपनी अलग पहचान बनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने मुख्यातिथि से कॅरिअर, प्रशासनिक सेवाओं, पढ़ाई में आने वाली चुनौतियों और आत्मरक्षा जैसे विषयों पर प्रश्न पूछे। धीमान ने सभी सवालों का सहजता और सरल भाषा में उत्तर देते हुए छात्राओं का उत्साह बढ़ाया। उन्होंने कहा कि कठिनाइयां जीवन का हिस्सा हैं, लेकिन उनसे डरने के बजाय उनका डटकर सामना करना चाहिए। इस दौरान उन्होंने अभिभावकों की भूमिका पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि माता-पिता बच्चों के लिए हमेशा अच्छा सोचते हैं, इसलिए माता-पिता का आदर करें और उनके निर्णयों का सम्मान करें। छात्राएं जो करना चाहती हैं, उसे अभिभावकों के साथ साझा करें ताकि वह आपका मार्गदर्शन करें।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य शिल्पा गोयल ने भी छात्राओं का मार्गदर्शन किया। उन्होंने कहा कि अपराजिता जैसे कार्यक्रम छात्राओं में आत्मबल और नेतृत्व क्षमता को विकसित करने में अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने छात्राओं से आह्वान किया कि वे अपने सपनों को सीमित न करें और हर क्षेत्र में आगे बढ़ने का प्रयास करें। साथ ही उन्होंने अमर उजाला फाउंडेशन का इस सार्थक पहल के लिए आभार जताया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय स्टाफ और छात्राओं की मौजूदगी से माहौल उत्साहपूर्ण रहा।
इनसेट
मैनेजिंग डायरेक्टर इंजीनियर पुरुषोत्तम शर्मा ने मुख्य अतिथि को स्नेह-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि बालिकाओं को समान अवसर देना और उन्हें सशक्त बनाना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने अमर उजाला फाउंडेशन की सराहना की और विद्यालय द्वारा किए जा रहे शैक्षणिक एवं नैतिक प्रयासों की भी सराहना की।
विज्ञापन


इनसेट

साधना ने कहा कि इस कार्यक्रम से हमें अपने अधिकारों और कॅरिअर को लेकर नई जानकारी मिली। इससे आत्मविश्वास बढ़ा है।

इनसेट

काव्यांजलि ने कहा कि मुख्यातिथि के विचार बहुत प्रेरणादायक रहे। अब अपने लक्ष्य को लेकर और ज्यादा स्पष्टता आई है।

इनसेट

प्रांजल भारद्वाज ने कहा कि प्रशासनिक सेवाओं से जुड़ी जानकारी सुनकर आगे कुछ बड़ा करने की प्रेरणा मिली है।

इनसेट

आराध्या ने कहा कि अपराजिता कार्यक्रम ने सिखाया कि बेटियां हर क्षेत्र में आगे बढ़ सकती हैं, बस खुद पर भरोसा जरूरी है।

आराध्या।

आराध्या।

आराध्या।

आराध्या।

आराध्या।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें