गायन प्रतियोगिता के क वर्ग में द्विविजा सांख्यान रही प्रथम
-बच्चों से लेकर बड़ों तक को अपनी प्रतिभा दिखाने का सशक्त मंच है व्यास उत्सव
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। रौड़ा बास्केटबाल मैदान में आयोजित अखिल हिमालय महोत्सव व्यास उत्सव की पांचवीं सांस्कृतिक संध्या में बच्चों और युवाओं की प्रतिभाओं ने दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में बिलासपुर जिला की होटल व्यवसायी डॉ. श्वेता पठानिया ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर महर्षि वेद व्यास को श्रद्धांजलि अर्पित की और उत्सव के दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया।
डॉ. श्वेता पठानिया ने व्यास नगर समिति और व्यास उत्सव की सराहना करते हुए कहा कि समिति रक्तदान सहित अनेक सामाजिक व सेवा कार्यों में सराहनीय भूमिका निभा रही है। उन्होंने कहा कि व्यास उत्सव बच्चों से लेकर बड़ों तक को अपनी प्रतिभा दिखाने का सशक्त मंच प्रदान कर रहा है, जो समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। इस अवसर पर आयोजन समिति के अध्यक्ष विजयराज उपाध्याय और व्यास नगर समिति के अध्यक्ष कमलेंद्र कश्यप ने मुख्यातिथि को शॉल, टोपी और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। उत्सव के दौरान आयोजित गायन प्रतियोगिता के क वर्ग में द्विविजा सांख्यान प्रथम रहीं। ख वर्ग में ऋषभ, नंदिता, जोरावर और हार्दिक संयुक्त रूप से प्रथम रहे, जबकि आर्यन गौतम, भाविक सिंह, अनुज और शानवी संयुक्त रूप से द्वितीय, वर्णिका, दार्र्शित राणा, कार्तिक, हितेश, शिवाय चंदेल और नव्या शर्मा संयुक्त रूप से तृतीय रहे। गायन ग वर्ग में अनमोल प्रथम, नव्या चौहान, अदिति और ओमेश्वर संयुक्त रूप से द्वितीय, अजय, रूद्रांश और अलीशा संयुक्त रूप से तृतीय रहे। वहीं गायन घ वर्ग में आंचल, शुभम, प्रिया और संचित संयुक्त रूप से प्रथम, वंशित, नीरज, दीपक, गौरवित और अक्षय चंदेल संयुक्त रूप से द्वितीय, मुकेश, नारायण दत्त, आशा ठाकुर, अपूर्वा और इतिन हांडा संयुक्त रूप से तृतीय रहे। इसी तरह एकल नृत्य क वर्ग में श्रीया, नयना और द्विविजा संयुक्त रूप से प्रथम, अर्शिया और माहिरा द्वितीय, अमोग और नव्या संयुक्त रूप से तृतीय रहीं। एकल नृत्य ख वर्ग में आभा चंदेल, आरोही, देवांशी, तान्या और एंजल संयुक्त रूप से प्रथम रहे, जबकि शिवानी ठाकुर, रूहानिका, तान्या, नंदिता, काव्या, ओजस्वी, आन्वी, वर्णिका, अश्तिका, ऋत्वेश शर्मा, राधिका, ऋतिका और शायना संयुक्त रूप से द्वितीय, आराध्या सोनी, सुगम्या शर्मा, रूद्रांशी, लव्या, प्रियांशी और रियांश धीमान संयुक्त रूप से तृतीय रहे। कार्यक्रम के दौरान कोषाध्यक्ष राजकुमार चौधरी सहित सुशील पुंडीर, कृष्णकांत आचार्य और संदीप सोयल भी उपस्थित रहे।