संवाद न्यूज एजेंसी बिलासपुर। देवभूमि क्षत्रिय संगठन सवर्ण मोर्चा और राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी की प्रदेश स्तरीय बैठक घुमारवीं में हुई। इसकी अध्यक्षता प्रदेशाध्यक्ष रूमित ठाकुर ने की। मंच संचालन प्रदेश महासचिव योगेश ठाकुर ने किया।
बैठक का मुख्य उद्देश्य 100 दिवसीय अन्न त्याग यात्रा के बारे में मंथन करना और लेखा जोखा प्रस्तुत करना था। इसके साथ ही आगामी प्रदेश की चारों सीटों पर लोकसभा चुनाव लड़ने की रणनीति बनाई। बैठक में महासचिव वेद प्रकाश ठाकुर, मदन शर्मा, युवा अध्यक्ष जगदीप ठाकुर, प्रदेश उपाध्यक्ष मानसिंह राणा, प्रदेश किसान मोर्चा अध्यक्ष अमर ठाकुर, प्रदेश चालक संघ अध्यक्ष राम ठाकुर, प्रदेश प्रवक्ता अनूप ठाकुर, महेंद्र ठाकुर, किशोरी लाल, वीरेंद्र सिपहिया, विनोद जस्वाल ने भी विचार रखे।