राजकीय उच्च विद्यालय चुवाङी में रंगोत्सव के विजेताओं को सम्मानित करते स्कूल प्रबंधन । स्त्रोत
जुखाला में मनाया गया जिला स्तरीय रंगोत्सव, 24 विद्यालयों की छात्राओं ने लिया भाग
संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं ( बिलासपुर)। राजकीय उच्च विद्यालय चुवाड़ी में जिला स्तरीय रंगोत्सव 2025 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं का स्वागत किया गया।मुख्य अध्यापिका भावना ने रंगोली प्रतियोगिता में दूसरा स्थान प्राप्त करने वाली छात्राएं अंजली शर्मा और वैष्णवी को सम्मानित किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
इन दोनों छात्राओं ने 28 अक्टूबर 2025 को जिला बिलासपुर के जुखाला में आयोजित जिला स्तरीय रंगोत्सव में लगभग 24 विद्यालयों ने भाग लिया। कार्यक्रम में विभिन्न सांस्कृतिक एवं कला संबंधी प्रतियोगिताओं में रंगोली प्रतियोगिता विशेष आकर्षण का केंद्र रही। राजकीय उच्च विद्यालय चुवाड़ी की छात्राओं में अंजली शर्मा और वैष्णवी ने अपनी सृजनशीलता, कलात्मकता और रंग संयोजन से निर्णायक मंडल को प्रभावित किया और द्वितीय स्थान प्राप्त किया। पाठशाला की मुख्य अध्यापिका भावना ने इस सफलता में विद्यालय के कला अध्यापक विनोद कुमार का मार्गदर्शन अहम बताया। जिन्होंने छात्राओं को प्रतियोगिता के लिए प्रशिक्षण और प्रेरणा दी। इस अवसर पर मुख्य अध्यापिका ने छात्राओं को भविष्य में और भी ऊंचाइयां हासिल करने के लिए प्रेरित किया और सभी विद्यार्थियों से आगामी प्रतियोगिताओं में भाग लेने का आह्वान किया।
राजकीय उच्च विद्यालय चुवाङी में रंगोत्सव के विजेताओं को सम्मानित करते स्कूल प्रबंधन । स्त्रोत