फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: यज्ञ रक्षा करते हुए राम-लक्ष्मण ने किया राक्षसों का वध

Sun, 12 Oct 2025 11:38 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
शाहतलाई में आयोजित बाल रामलीला का दृश्य। संवाद
विज्ञापन
शाहतलाई में चल रह श्री बाल रामलीला
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

शाहतलाई (बिलासपुर)। शाहतलाई में चल रही श्री बाल रामलीला की चौथी संध्या में राम जन्म और ताड़का वध के दृश्य दिखाए गए। कलाकारों ने अपने अभिनय से खूब तालियां बटोरीं।
विज्ञापन


पहले दृश्य में चिंतित राजा दशरथ की दशा देख गुरु वशिष्ठ ने उन्हें पुत्रेष्टि यज्ञ का सुझाव दिया। ऋषि श्रृंगी ने पुत्रेष्टि यज्ञ कराया। देव कृपा से राम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न पैदा होते ही राजा दशरथ व अयोध्यावासी प्रसन्नता से झूम उठे। इस दृश्य के दौरान श्री राम के नारों से पंडाल गूंज उठा। अगले दृश्य में मारीच-सुबाहू राक्षसों की लूटपाट, यज्ञ विध्वंस से क्रोधित ऋषि विश्वामित्र का राजा दशरथ के पास आकर सहायता की गुहार लगाना दर्शाया गया। इसके बाद दशरथ राम और लक्ष्मण को विश्वामित्र के साथ भेज देते हैं। राम और लक्ष्मण मिलकर राक्षसों का वध करते हैं। राक्षसों के वध से पहले दृश्य में डरावनी बनी ताड़का के सचिन सोनी अभिनय ने पंडाल में अफरा-तफरी का माहौल पैदा कर दर्शकों को अपने अभिनय के लिए तालियां बटोरने के लिए मजबूर किया। इस दौरान दशरथ नंदलाल शर्मा, विशिष्ट अंकुश सोनी, श्रृंगी ऋषि सुरेश पंडित, ताड़का सचिन सोनी, मारीच अर्पित बांथरा, विश्वामित्र सरवन कुमार और सुबाहू की भूमिका सुभाष ठाकुर ने निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें