फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: नम्होल मेले में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता की चैंपियन बनी कृष्णा अकादमी

विज्ञापन
नम्होल मेले की सांस्कृतिक संध्या में मौजूद मुख्यातिथि व अन्य दर्शक। संवाद
विज्ञापन
तीन दिवसीय मेले का हुआ समापन
विज्ञापन

मेले हमारी एकता, संस्कृति और सामाजिक सद्भाव के प्रतीक : रामलाल

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। तीन दिवसीय पारंपरिक पशु मंडी एवं किसान मेला नम्होल रविवार को संपन्न हुआ। समापन अवसर पर क्षेत्र के लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। महिला मंडलों, बच्चों और युवाओं ने मंच पर शानदार प्रस्तुतियां दीं। वहीं राज्य स्तरीय कबडडी प्रतियोगिता में कृष्णा अकादमी चैंपियन बनी।
मेले के तीसरे दिन हुई राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में कुल 10 टीमों ने भाग लिया। फाइनल मुकाबला कृष्णा अकादमी घुमारवीं पनोह और बछाला टीम के बीच खेला गया। बेहद रोमांचक मुकाबले में कृष्णा अकादमी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत अपने नाम की। बछाला टीम उपविजेता रही। विजेता और उपविजेता टीमों को मुख्य अतिथि द्वारा ट्रॉफी और नकद पुरस्कार प्रदान किए गए। खिलाड़ियों के दमदार प्रदर्शन की दर्शकों और गणमान्य व्यक्तियों ने जमकर सराहना की। इसके अलावा महिला मंडलों ने पारंपरिक वेशभूषा में हिमाचली नाटियों और लोकगीतों की प्रस्तुति देकर कार्यक्रम को रंगीन बना दिया। छपरा-छपरा नाच नचाए और झुरमुर झुरमुर बरसे मेघा जैसे गीतों पर प्रस्तुतियों ने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन

समापन पर पूर्व मंत्री रामलाल ठाकुर ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। कहा कि हिमाचल की परंपरा में मेले और त्योहार हमारी एकता, संस्कृति और सामाजिक सद्भाव के प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन न केवल मनोरंजन का माध्यम हैं, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था और समाज को भी सशक्त बनाते हैं। उन्होंने मेला आयोजन समिति को सफल आयोजन के लिए बधाई दी ।
विज्ञापन

इनसेट
लकी ड्रॉ में 80 विजेता, सभी को मिले पुरस्कार

मेले के अंत में लकी ड्रॉ का आयोजन किया गया, जिसमें कुल 80 विजेताओं के नाम निकाले गए। विजेताओं को मंच पर पुरस्कार वितरित किए गए। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि, पंचायत प्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें