फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से जीवन अस्तव्यस्त, सड़कें खराब होने से कई रूट ठप

विज्ञापन
ऋषिकेश में भारी बारिश के करण बस रुट बंद होने के चलते छाता लेकर जाते लोग। - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
ऋषिकेश (बिलासपुर)। जिला में बुधवार को भारी बारिश के कारण जीवन अस्तव्यस्त रहा। घुमारवीं से ऋषिकेश और ज्योरीपतन जाने वाली बसें सड़क खराब होने से नहीं चल पाई। इस कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश में लोग अपने गंतव्य तक पहुंचने में पैदल चलने को मजबूर हुए।
विज्ञापन

ऋषिकेश में फोरलेन कार्य के चलते घुमारवीं से ऋषिकेश और ज्योरीपतन जाने वाली सड़क पर मिट्टी गिराई गई है। इस कारण बुधवार की बारिश ने मिट्टी को कीचड़ में तबदील कर दिया। सड़क की हालत इतनी दयनीय है कि वाहन चलाना खतरे से खाली नहीं है। बुधवार को इस क्षेत्र के लिए चलने वाले पांच बस रूट सड़क की हालत खराब होने के कारण नहीं चल पाए। इस दौरान बस के इंतजार में खड़े लोग कई घंटों बसों का इंतजार करते देखे गए। बस नहीं आने पर लोगों को बारिश में पैदल जाना पड़ा। जिला में पूरा दिन बारिश जारी रही। दोपहिया वाहनों को चलाने में भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें