फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ पुलिस ने राज्यमंत्री के गांव से बरामद की अपहृत किशोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर (रामपुर)। लखनऊ पुलिस की टीम ने कोतवाली क्षेत्र में राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख के गांव में छापामार कर लखनऊ से अपहृत हुई एक किशोरी को बरामद कर लिया है। पुलिस किशोरी को अपने साथ लखनऊ ले गई है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को लखनऊ के एक थाने की एक पुलिस टीम उप निरीक्षक केशव देव पटेल के नेतृत्व में कोतवाली पहुंची। टीम ने कोतवाली प्रभारी तेजवीर सिंह से मुलाकात कर कहा कि उनके थाना क्षेत्र से एक किशोरी का अपहरण हुआ था। किशोरी के पिता ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जांच पड़ताल के बाद के उन्हें सूचना मिली है कि किशोरी को अपहरण करने वाला आरोपी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम शिवनगर में रह रहा है। लखनऊ पुलिस ने सहयोग की अपील की। इसके बाद स्थानीय कोतवाली पुलिस की मदद से लखनऊ पुलिस टीम ने राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख के गांव शिवनगर स्थित एक घर पर छापा मार दिया। यहां से पुलिस ने अपह्त की गई किशोरी को बरामद कर लिया। जबकि, आरोपी पुलिस को देख कर फरार हो गया। पुलिस किशोरी को लेकर कोतवाली पहुंची। स्थानीय पुलिस से मुलाकात करने के बाद टीम किशोरी को अपने साथ लेकर लखनऊ रवाना हो गई।
कोतवाली प्रभारी तेजवीर सिंह का कहना है कि लखनऊ पुलिस टीम ने किशोरी को बरामद कर लिया गया है, मगर उन्हें मामले की पूरी जानकारी नहीं है। वहीं, पुलिस सूत्रों का कहना है कि किशोरी ने स्वयं को बालिग बताते हुए शिवनगर निवासी एक युवक से विवाह करने की जानकारी लखनऊ पुलिस को दी थी। टीम प्रभारी का पुलिस का कहना है कि उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें