विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्री नयना देवी जी में माथा टेकने पंहुचे डीआईजी मंडी मधुसूदन।
- फोटो : BILASPUR
श्री नयना देवी जी (बिलासपुर)। शारदीय नवरात्रों में दुर्गा अष्टमी के दिन श्री नयना देवी जी में श्रद्धालुओं की कतारें लगी रहीं। शाम पांच बजे तक 19 हजार श्रद्धालुओं ने माथा टेका।
मंदिर में चढ़ावे की गिनती छठे नवरात्र तक हुई है। छठे नवरात्र को 10.36 लाख नकद, 119.700 ग्राम सोना और चांदी 2 किलो 173 ग्राम 200 मिलीग्राम का चढ़ावा चढ़ा है। वहीं, मंदिर प्रशासन श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मंदिर की व्यवस्थाएं सुचारु कर रहा है।
मंदिर अधिकारी विजय गौतम ने बताया कि मंदिर को दिन में दो बार सैनिटाइज किया जा रहा है। मंदिर परिसर में हैंड सैनिटाइज करने के लिए मशीनें लगाई हैं। इसके अलावा अगर कोई श्रद्धालु बिना कोविड टेस्ट रिपोर्ट या वैक्सीनेशन प्रमाणपत्र के आ रहा है तो उसका मौके पर टेस्ट किया जा रहा है।
कहा कि मंदिर प्रशासन की तरफ से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। वहीं, श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए मंदिर परिसर में जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। शारदीय नवरात्र में अष्टमी के दिन पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और अन्य राज्यों से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।
बॉक्स
माथा टेकने पहुंचे डीआईजी मंडी मधुसूदन शर्मा
दुर्गा अष्टमी के दिन डीआईजी मंडी मधुसूदन शर्मा ने बस अड्डा से मंदिर की कानून व्यवस्था का निरीक्षण किया और माता के दर्शन किए। उन्होंने कहा कि श्रीनयना देवी में कानून व्यवस्था पूरी तरह से मुस्तैद है। उन्होंने कहा कि पुलिस बल जगह-जगह तैनात है और श्रद्धालुओं को आराम से माताजी के दर्शन करवाए जा रहे हैं। बिलासपुर की अर्ध नागेश्वर संस्था के अध्यक्ष बिजली महंत ने भी उन्हें टोपी पहनाकर सम्मानित किया।