फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल में दो सत्र में होगा कोविड टीकाकरण

विज्ञापन
बिलासपुर के बचत भवन में आयोजित कोविड वैक्सिनेशन की समीक्षा बैठक के दौरान उपायुक्त पंकज राय और अन? - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
बिलासपुर। उपायुक्त पंकज राय ने कहा कि जिला अस्पताल में दो सत्र में कोविड टीकाकरण होगा। सुबह 7 से 9 और सायं 4 से 7 बजे तक विशेष टीकाकरण काउंटर 15 अक्तूबर से स्थापित किए जाएंगे। यह व्यवस्था नौकरीपेशा लोगों के लिए की गई है।
विज्ञापन

31 वे बुधवार को कोविड वैक्सीनेशन की समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने अक्तूबर तक वैक्सीन की दूसरी डोज का 80 प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के आदेश दिए। कहा कि जिले में 34 हजार के करीब लोगों की दूसरी डोज लगवाने की 12 से 16 सप्ताह की अवधि पूरी हो चुकी है और इन लोगों ने वैक्सीनेशन की दूसरी डोज नहीं लगवाई है। उपायुक्त ने कहा कि तीसरी लहर का खतरा अभी बना हुआ है और स्कूल, कॉलेज, आईटीआई और अन्य संस्थान भी खुल चुके हैं।
जिले में वर्तमान में 58 कोरोना पॉजिटिव मरीज हैं ऐसे में बच्चों और वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य और सुरक्षा के दृष्टिगत यह निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि वैक्सीनेशन घरद्वार पर की जा रही है। इसके अतिरिक्त दिव्यांग और वरिष्ठ नागरिक टोल फ्री नंबर 1077 पर भी काल कर सकते हैं। वैक्सीनेशन की दूसरी डोज लगवाने के लिए बिलासपुर स्थित चंगर कॉलोनी, क्षेत्रीय अस्पताल, बचत भवन घुमारवीं सीएचसी झंडूत्ता और स्वारघाट में वैक्सीनेश्न केंद्र क्रियाशील है।
विज्ञापन

बैठक में उपमंडल अधिकारी सुभाष गौतम, मुख्य चिकित्सा अधिकारी प्रकाश दड़ोच, जिला स्वास्थ्य अधिकारी आयुष डॉ. आनंदी शैली, परियोजना अधिकारी डीआरडीए राजेंद्र गौतम, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. परविंदर उपस्थित रहे। वहीं, घुमारवीं, झंडूता, श्रीनयना देवी जी के एसडीएम ने वर्चुअल रूप से भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें