घुमारवीं (बिलासपुर)। घुमारवीं थाना के अंतर्गत एक व्यक्ति ने गांव के ही व्यक्ति पर दराट से हमला करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
पुलिस से मिली जानकारी अनुसार विद्या प्रकाश पुत्र जय हिंदू राम गांव गतोल, डाकघर दावला ने घुमारवीं थाना में शिकायत दर्ज करवाई। बताया कि जब वह अपने घर के पास सड़क किनारे खड़ा था तो दाबला की तरफ से तिलक राज पुत्र जगदीश गांव गतोल आया। थैले से दराट निकालकर सिर पर मार दिया। जान से मारने की धमकी भी दी। डीएसपी अनिल ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है। कहा कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।