फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुहणू में 14 मार्च को होगा हैंडबाल टीमों का चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश हैंडबाल संघ 14 मार्च को सुबह 10 बजे बिलासपुर के लुहणू स्थित कहलूर खेल परिसर में हैंडबाल टीमों का चयन करेगा। चयन समिति खिलाड़ियों का चयन करेगी। खिलाड़ी आधार कार्ड और दो पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाएं।
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश हैंडबाल संघ के महासचिव नंद किशोर शर्मा ने बताया कि खिलाड़ी की जन्मतिथि 1 जनवरी 2001 अथवा उसके बाद की होनी चाहिए। शुल्क 100 रुपये रखा गया है। चयन समिति का निर्णय अंतिम होगा। उन्होंने बताया कि दिल्ली के प्रीतमपुरा में होने वाली राष्ट्रीय जूनियर बॉयज हैंडबाल प्रतियोगिता 23 से 27 मार्च को और तेलंगाना के हैदराबाद में राष्ट्रीय जूनियर गर्ल्स हैंडबाल प्रतियोगिता 31 मार्च से 4 अप्रैल तक होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें