फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: बिलासपुर में 28 जून को 26,901 बच्चों को पिलाई जाएगी पल्स पोलियो खुराक

Wed, 24 Jun 2026 11:51 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक में मौजूद अधिकारी। स्रोत: डीपीआरओ
विज्ञापन
273 बूथों और 534 टीमों का किया गया गठन
विज्ञापन

विशेष ट्रांजिट प्वाइंट पर भी दी जाएगी पोलियो रोधी खुराक

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। बचत भवन बिलासपुर में बुधवार को जिला स्तरीय टास्क फोर्स बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त राहुल कुमार ने 28 जून को होने वाले सघन पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान की तैयारियों की समीक्षा की।
उपायुक्त राहुल कुमार ने बताया कि अभियान 28 जून को आयोजित होगा। इसका लक्ष्य 0 से 5 वर्ष के 26,901 बच्चों को खुराक पिलाना है। स्वास्थ्य विभाग ने इसके लिए 273 पोलियो बूथ स्थापित किए हैं। कुल 534 टीमों का भी गठन किया गया है। अभियान में प्रवासी और संवेदनशील आबादी पर विशेष ध्यान रहेगा। जिले के विभिन्न ट्रांजिट प्वाइंट पर भी विशेष बूथ लगेंगे। इनमें घागस पुल और बस अड्डे जैसे स्थान शामिल हैं। जो बच्चे 28 जून को खुराक नहीं ले पाएंगे, उन्हें 29 और 30 जून को घर-घर जाकर खुराक दी जाएगी।
विज्ञापन

विभागों को आवश्यक निर्देश
उपायुक्त ने सभी उपमंडल अधिकारियों (एसडीएम) को वाहन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। खंड चिकित्सा अधिकारियों (बीएमओ) को भी इस संबंध में निर्देशित किया गया। एसीसी बरमाणा और कोलडैम हरनोड़ा को दो-दो वाहन उपलब्ध कराने को कहा गया। शिक्षा विभाग को विद्यालयों में प्रचार-प्रसार करने के निर्देश मिले। पुलिस विभाग को ट्रांजिट प्वाइंट पर पुलिस कर्मी तैनात करने को कहा गया।
विज्ञापन

अभियान में सक्रिय भागीदारी
आयुर्वेद विभाग को अभियान में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने को कहा गया। जिन आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्रों में बूथ हैं, उन्हें निर्धारित तिथि पर खुला रखने के निर्देश दिए गए। महिला एवं बाल विकास विभाग को भी निर्देशित किया गया। आशा कार्यकर्ता न होने पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बूथों पर सेवाएं देंगी। उपायुक्त ने सभी विभागों से समन्वित प्रयासों का आह्वान किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें