फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: पीटी कैथल ने जीता जरोड़ा गांव के 43वे दंगल का खिताब

विज्ञापन
भराड़ी के जरोड़ा में आयोजित दंगल में पहलवानों को सम्मानित करते मेला कमेटी के सदस्य। संवाद
विज्ञापन
-छोटी माली में दिल्ली के मोनू बने विजेता
विज्ञापन

-1982 से आयोजित हो रहा दंगल

संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी (बिलासपुर)। उप तहसील भराड़ी के तहत गाहर पंचायत के जरोड़ा गांव में 43वे दंगल का आयोजन कमेटी की ओर से करवाया गया। जरोड़ा और दधोल के मध्य रोहल खड्ड के किनारे बने अखाड़े में हिमाचल, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, यूपी के पहलवानों ने बेहतर कुश्तियां लड़ीं। बड़ी संख्या में कुश्ती प्रेमियों ने कुश्तियों को देखा और रोमांचक मुकाबलों का खूब आनंद लिया।
विज्ञापन

बड़ी माली का फाइनल पीटी कैथल और फरमान पट्टी के बीच हुआ, जिसमें पीटी कैथल विजेता रहे। विजेता पहलवान को 15 हजार रुपये और गुर्ज प्रदान किया गया जबकि उपविजेता को 13 हजार रुपये और गागर से सम्मानित किया गया। छोटी माली का फाइनल मोनू दिल्ली और सागर दिल्ली के बीच हुआ जिसमें मोनू दिल्ली विजेता रहे। विजेता पहलवान को नौ हजार रुपये और गुर्ज दिया गया जबकि उपविजेता को सात हजार रुपये और गागर प्रदान की गई। दंगल में लोगों की मांग पर स्पेशल कुश्ती भी करवाई गई, जिसमें विजेता को दो हजार रुपये और उपविजेता को दो हजार रुपये की नकद राशि दी गई। जरोड़ा दंगल कमेटी के प्रधान सूरत राम ने बताया कि यह इस दंगल का 43वां संस्करण था। पहली बार इस दंगल का आयोजन 1982 में किया गया था। उसके बाद लगातार हर साल अप्रैल की पहली तारीख को इस दंगल का आयोजन किया जाता है। 2020 में कोरोना महामारी के कारण दंगल का आयोजन नहीं हुआ। उन्होंने दंगल के सफल आयोजन के लिए सभी ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर सुरेश भारद्वाज, अनिल कुमार, कृष्ण नंद, पवन कुमार, अश्वनी कुमार, राजेंद्र भारद्वाज, नरोत्तम दत्त शर्मा, संदीप शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें