फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: झंडूता कॉलेज में प्राध्यापकों सहित अन्य स्टाफ के पद चल रहे खाली

विज्ञापन
विज्ञापन
-संस्कृत, इकोनॉमिक्स, केमेस्ट्री विषय के प्राध्यापक नहीं, क्लर्क और चतुर्थ श्रेणी के पद भी खाली
विज्ञापन

-नियुक्तियां नहीं होने से पढ़ाई हो रही प्रभावित
संवाद न्यूज एजेंसी
झंडूता(बिलासपुर)। राजकीय महाविद्यालय झंडूता में लंबे समय से प्राध्यापकों सहित अन्य स्टाफ के पद खाली हैं। प्राध्यापकों की कमी के कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। महाविद्यालय प्रशासन ने रिक्त पदों के बारे में विभागीय अधिकारियों को पत्राचार के माध्यम से अवगत कराया है। फिर भी प्राध्यापकों की नियुक्तियों नहीं की जा रही है।
विज्ञापन

महाविद्यालय में 339 छात्राएं और 143 छात्र शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। साल 2007 में राजकीय महाविद्यालय झंडूता की स्थापना हुई थी। इसके बाद यहां पर प्राध्यापकों के पदों को ग्रहण लगा हुआ है। आज तक प्राध्यापकों की कमी पूरी नहीं हुई। साल 2010 में महाविद्यालय में बॉटनी की पोस्ट को ही बंद कर दिया गया। इसके बाद जो विद्यार्थी इस विषय में पढ़ाई कर रहे हैं उन्हें दिक्कत झेलनी पड़ती है। करीब डेढ़ दर्जन बच्चे बॉटनी विषय में हैं। इसके अलावा महाविद्यालय में संस्कृत, इकोनॉमिक्स, केमेस्ट्री विषय के प्राध्यापक नहीं हैं। वहीं सीनियर असिस्टेंट, एलए, क्लर्क और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद भी खाली पड़े हुए हैं। महाविद्यालय में शारीरिक शिक्षक की पोस्ट को अभी तक नहीं भरा गया है। बच्चों में खेल प्रतिभा की भावनाएं मन में ही छुपी हुई हैं। बच्चों को उन्हें निखारने के अवसर ही नहीं मिल रहे हैं। महाविद्यालय के पीटीए अध्यक्ष दलजीत सिंह कटवाल ने बताया कि पीटीए बैठक में खाली पदों को भरने के लिए सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर सरकार और शिक्षा विभाग से गुहार लगाई है। उन्होंने बताया कि महाविद्यालय में कुछ विषय न होने से विद्यार्थी दूसरे महाविद्यालय में जा रहे हैं। जो बच्चे मजबूरी में यहां पढ़ रहे हैं उनका भविष्य तो अंधकार में डूब रहा है। महाविद्यालय की प्राचार्य अंजुबाला शर्मा के अनुसार महाविद्यालय में प्राध्यापकों के पद खाली होने से बच्चों की पढ़ाई पर असर पड़ रहा है। बताया कि खाली पदों के बारे में समय-समय पर विभागीय अधिकारियों को पत्राचार के माध्यम से अवगत करवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें