फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्री का PSO बनकर ठगने वाला गिरफ्तार: पहले टीचर, फिर बैंककर्मी से की शादी, दोनों की सैलरी से करता था अय्याशी

Wed, 29 Mar 2023 02:29 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर

सार

पुलिस ने बताया कि आरोपी ग्राम भौंराकछार का रहने वाला है। उसने साल 2014 में जशपुर की महिला टीचर को झांसा देकर शादी की। पत्नी की सैलरी से कार खरीदी और उसी से घूमने लगा। फिर करीब साल भर पहले कोरबा की एक महिला बैंककर्मी से शादी कर ली। अब दोनों की सैलरी से अय्याशी करना शुरू कर दिया। 
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में पुलिस ने एक शातिर ठग को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी नौ साल से पुलिसकर्मी बनकर लोगों को ठग रहा था। फिर खुद को मंत्री का PSO बताकर रौब झाड़ने लगा। इस दौरान शातिर ने झांसा देकर महिला टीचर और फिर बैककर्मी से शादी कर ली। इसके बाद उनकी सैलरी पर अय्याशी करने लगा। पुलिस ने आरोपी के पास से पुलिस वर्दी, पुलिस बैच, बेल्ट, कैप, जूता, नकली पिस्टल, फर्जी आईकार्ड, वीआईपी सुरक्षा कमांडेट माना रायपुर की फर्जी सील और स्टांप पैड बरामद किया है। मामला तखतपुर थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


लोगों को नौकरी लगवाने का दे रहा था झांसा
जानकारी के मुताबिक, पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम भौंराकछार में एक युवक पुलिस की वर्दी में घूम रहा है। वह खुद को मंत्री का PSO बताकर नौकरी लगवाने का दावा कर रहा है। साथ ही लोगों को नशे का कारोबार करने के लिए उकसा रहा है। इस पर पुलिस ने गांव में छापा मारा और आरोपी वर्दीधारी युवक को पकड़ लिया। पुलिस ने पूछताछ की तो अपना नाम यज्ञ कुमार बताया और धौंस दिखाना शुरू कर दिया। इस पर पुलिसकर्मियों ने उसका आईडी कार्ड चेक किया। इसके बाद फर्जीवाड़ा सामने आ गया। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और थाने ले आई। 

विज्ञापन
विज्ञापन


पत्नी की सैलरी से कार खरीदी, बनवा रहा था मकान
पुलिस ने बताया कि आरोपी ग्राम भौंराकछार का रहने वाला है। उसने साल 2014 में जशपुर की महिला टीचर को झांसा देकर शादी की। पत्नी की सैलरी से कार खरीदी और उसी से घूमने लगा। फिर करीब साल भर पहले कोरबा की एक महिला बैंककर्मी से शादी कर ली। अब दोनों की सैलरी से अय्याशी करना शुरू कर दिया। आरोपी ने कोरबा में जमीन खरीद ली और मकान बनाने की तैयारी कर रहा था। बताया जा रहा है कि कुछ समय पहले पहली पत्नी को उसके फर्जीवाड़े का पता चल गया था। यह भी पता चल गया कि आरोपी पति ने दूसरी शादी कर ली है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें