फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: क्लस्टर सिस्टम को लेकर प्रदर्शन नहीं करेगा प्राथमिक शिक्षक संघ

विज्ञापन
विज्ञापन
- उपनिदेशक के साथ हुई बैठक के बाद लिया निर्णय
विज्ञापन

-सहयोग के लिए उप निदेशक का जताया आभार

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। क्लस्टर सिस्टम को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ ने अब रोष प्रदर्शन नहीं करेगा। उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा विभाग बिलासपुर से बैठक के बाद प्राथमिक शिक्षक ने यह निर्णय लिया और सहयोग पर उपनिदेशक का आभार जताया।
विज्ञापन

प्राथमिक शिक्षक संघ और उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा बिलासपुर बीडी शर्मा के बीच वीरवार को बिलासपुर में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का संचालन अधीक्षक ग्रेड वन हरिकिशन चौहान ने किया। संघ के जिला मीडिया प्रभारी खूब सिंह ठाकुर ने बताया उपनिदेशक ने क्लस्टर सिस्टम पर संशोधित अधिसूचना आने तक उसके क्रियान्वयन को स्थगित रखने पर भी अपनी सहमति व्यक्त की। उन्होंने ने प्राथमिक शिक्षकों से जुड़े कार्यालय में लंबित मामलों को शीघ्र हल करने का आश्वासन दिया। संघ ने भी संशोधित अधिसूचना आने पर बच्चों को बेहतर शिक्षा प्रदान करने के लिए हरसंभव सहयोग करने का विश्वास व्यक्त किया। बता दें कि प्राथमिक शिक्षक संघ ने क्लस्टर सिस्टम के कुछ बिंदुओं पर विरोध जताया था, जिस पर उन्होंने संशोधन की मांग की थी। इसे लेकर संघ और उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा के बीच विवाद उत्पन्न हो गया था। इस पर बुधवार को संघ ने प्रदर्शन करने की बात की थी। बैठक के बाद विवाद समाप्त हो गया है। संघ ने सहयोग के लिए उप निदेशक बीडी शर्मा का आभार जताया और उन्हें भी सहयोग का आश्वासन दिया। उधर, उपनिदेशक बीडी शर्मा ने बताया कि छात्र हित में देखते हुए निर्णय लिए गए हैं। प्राथमिक शिक्षक संघ ने उच्च शिक्षा विभाग से अधिसूचना में संशोधन की मांग की है। नियमानुसार आगामी कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर संघ के जिला प्रधान रमेश शर्मा, राज्य सह सचिव राकेश पटियाल, महासचिव रंजीत ठाकुर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष बाबूला, कोषाध्यक्ष सुशील कुमार, होशियार सिंह, बसंत ठाकुर, नरेश राणा, जोगिंदर लाल, अनिल शर्मा, राजेंद्र चौधरी, संजीव गौतम, दिनेश राणा, रफीक मोहम्मद, विनोद कुमार, सुरजीत कुमार और तेजपाल शर्मा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें