फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: त्योहारी सीजन में आसमान छू रहे सब्जी और फलों के दाम

विज्ञापन
विज्ञापन
अधिकतर सब्जियों के दाम 100 रुपये के आसपास
विज्ञापन

- 100 रुपये प्रति दर्जन के हिसाब से मिल रहे केले
- 50 रुपये में मिल रहा कीवी का एक फल

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं(बिलासपुर)। इस त्योहारी सीजन में यदि आप अपनी सेहत के लिए हरी तरकारी खाने की चाह रखते हैं तो आपको जेब पहले से कहीं अधिक ढीली करनी पड़ेगी। सब्जियों और फलों के दाम लगातार आसमान छू रहे हैं।
विज्ञापन

आलम यह है कि इस समय बाजार में घीया और भिंडी को छोड़कर ऐसी कोई सब्जी नहीं है, जिसके दाम 50 रुपये प्रति किलोग्राम से कम हों। अधिकतर सब्जियों के दाम 100 रुपये के आसपास पहुंच चुके हैं। शिमला मिर्च के एक माह में दो गुना दाम बढ़ चुके हैं। एक माह पहले शिमला मिर्च 70 रुपये प्रति किलोग्राम तक मिल रही थी। अब इसके रेट 160 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गए हैं। हरी मटर एक माह पहले 120 रुपये प्रति किलोग्राम रही थी, उसके अब दाम अब 180 रुपये तक पहुंच गए हैं। लहसुन पिछले कई माह से 400 रुपये प्रति किलोग्राम के दाम पर बना हुआ है। इसी तरह प्यास के दाम भी 60 रुपये प्रति किलोग्राम के आसपास बने हुए हैं। सभी प्रकार के फलों के दाम भी 100 रुपये के ऊपर बने हुए हैं। इस त्योहारी सीजन में केले 100 रुपये प्रति दर्जन मिल रहे हैं। कीवी का एक फल 50 रुपये में मिल रहा है। सेब और अमरूद भी 150 रुपये प्रति किलोग्राम में मिल रहे हैं। परचून सब्जी विक्रेताओं का कहना है कि उन्हें पीछे से ही महंगी सब्जी मिल रही है। उधर, हरी सब्जियों और फलों के दामों में बेतहाशा वृद्धि से लोगों की थाली से सब्जी का स्वाद अब गायब होने लगा है । हालत यह है कि अब आम आदमी सब्जी की दुकान पर खड़ा होकर सब्जियां और फलों के दाम सुनकर खाली थैला लेकर घर लौटने को मजबूर है। फलों का भी यही हाल है।
विज्ञापन


इनसेट
सब्जियों के दाम।

सब्जी दाम प्रति किलोग्राम
टमाटर 50 रुपये
फूल गोभी 80 रुपये
फ्रासबीन 100 रुपये
धनिया 280 रुपये
अदरक 160 रुपये
बंद गोभी 50 रुपये
हरी मिर्च 90 रुपये
अरबी 70 रुपये
आलू 50 रुपये
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें