फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रपति दौरा : हेलीपैड, मार्ग और नयना देवी मंदिर में व्यवस्थाओं की जांच

विज्ञापन
राष्ट्रपति दौरे को लेकर आनंदपुर साहिब में बिलासपुर और पंजाब के अधिकारी चर्चा करते हुए। स्रोत: ड
विज्ञापन
बिलासपुर और रोपड़ प्रशासन के अधिकारियों ने आनंदपुर साहिब हेलीपैड का किया संयुक्त निरीक्षण
विज्ञापन

टोबा से श्री नयना देवी जी मंदिर तक सड़क, यातायात और सुरक्षा व्यवस्थाएं देखीं
पार्किंग, बैरिकेडिंग, संचार, पेयजल और विद्युत आपूर्ति की तैयारियों की समीक्षा
मंदिर में राष्ट्रपति के प्रस्तावित दर्शन को लेकर प्रवेश-निकासी और श्रद्धालुओं की सुविधा पर चर्चा
उपायुक्त ने संबंधित विभागों को सभी कार्य तय समय सीमा में पूरा करने के दिए निर्देश

संवाद न्यूज एजेंसी
श्री नयना देवी जी (बिलासपुर)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के 6 अक्तूबर को प्रस्तावित बिलासपुर दौरे को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। बुधवार को बिलासपुर और रोपड़ जिला प्रशासन के अधिकारियों ने आनंदपुर साहिब स्थित हेलीपैड का संयुक्त निरीक्षण किया। इस दौरान सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार और पुलिस अधीक्षक अभिषेक धीमान सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
अधिकारियों ने हेलीपैड परिसर का निरीक्षण कर राष्ट्रपति के दौरे से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा की। सुरक्षा व्यवस्था के साथ यातायात प्रबंधन, पार्किंग, आवागमन, बैरिकेडिंग और संचार व्यवस्था को लेकर चर्चा की गई। दोनों जिलों के प्रशासन ने आपसी समन्वय से सभी तैयारियां समयबद्ध पूरा करने पर जोर दिया।
विज्ञापन

इसके बाद बिलासपुर प्रशासन और पुलिस की टीम ने टोबा से श्री नयना देवी जी मंदिर तक प्रस्तावित मार्ग का निरीक्षण किया। टीम ने सड़क, यातायात और सुरक्षा व्यवस्था के साथ साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत आपूर्ति और अन्य नागरिक सुविधाओं का जायजा लिया। उपायुक्त ने संबंधित विभागों को अपने दायित्वों के तहत जरूरी कार्य प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उपायुक्त राहुल कुमार ने अधिकारियों के साथ श्री नयना देवी जी मंदिर परिसर का भी निरीक्षण किया। राष्ट्रपति के प्रस्तावित दर्शन कार्यक्रम को देखते हुए श्रद्धालुओं की सुविधा, प्रवेश और निकासी व्यवस्था, सुरक्षा और स्वच्छता समेत अन्य प्रबंधों की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने कहा कि राष्ट्रपति के दौरे को लेकर सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ काम कर रहे हैं। तैयारियों की नियमित समीक्षा की जा रही है और संबंधित अधिकारियों को सौंपे गए कार्य निर्धारित समय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें