फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: जिले में नया आवासीय नगर विकसित करने की तैयारी

विज्ञापन
कोठीपुरा में निरीक्षण पर पहुंचे हिमुडा अधिकारी व निदेशक सदस्य। स्रोत: डीपीआरओ
विज्ञापन
जिले में नया आवासीय नगर विकसित करने की तैयारी.हिमुडा की संयुक्त टीम ने किया स्थलीय निरीक्षण
विज्ञापन

.एम्स के समीप स्थित कोठीपुरा,ओयल,औहर में देखी जमीन
.टीम ने तकनीकी पहलुओं का किया गया गहन अध्ययन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिले में भविष्य की आवासीय जरूरतों को ध्यान में रखते हुए आवासीय नगर विकसित करने की दिशा में कवायद शुरू हो गई है। हिमाचल प्रदेश शहरी विकास प्राधिकरण (हिमुडा) की संयुक्त टीम ने जिले में कई जगह स्थलीय निरीक्षण किया।
हिमुडा की टीम ने एम्स के समीप स्थित कोठीपुरा, ओयल और औहर क्षेत्रों में भूमि की उपलब्धता और उपयुक्तता का मौके पर जाकर जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान टीम ने इन क्षेत्रों में आवासीय नगर विकसित करने की संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा की।
विज्ञापन

संयुक्त टीम में हिमुडा के उपाध्यक्ष यशवंत छाजटा, निदेशक मंडल सदस्य जितेंद्र चंदेल, मुख्य अभियंता सुरेंद्र वशिष्ठ सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। स्थलीय निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने भूमि की भौगोलिक संरचना, भविष्य में विस्तार की संभावनाएं और नियोजित विकास के पहलुओं का गहन अध्ययन किया। साथ ही क्षेत्र की कनेक्टिविटी, संपर्क मार्गों की स्थिति, बिजली, पेयजल, सड़क तथा अन्य आधारभूत सुविधाओं की उपलब्धता और संभावनाओं का तकनीकी आकलन भी किया गया।
आधुनिक आवासीय सुविधाएं देने की तैयारी
हिमुडा अधिकारियों ने बताया कि निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य बिलासपुर क्षेत्र में बढ़ती आवासीय मांग को देखते हुए ऐसी भूमि का चयन करना है, जहां सुव्यवस्थित, सुरक्षित और सुनियोजित आवासीय नगर विकसित किया जा सके। प्रदेश सरकार का लक्ष्य आम लोगों को आधुनिक शहरी मानकों के अनुरूप बेहतर आवासीय सुविधाएं उपलब्ध कराना है।
विज्ञापन

अधिकारियों ने कहा कि निरीक्षण के दौरान जुटाई गई जानकारियों और तैयार की जाने वाली तकनीकी रिपोर्ट के आधार पर आगामी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी, ताकि बिलासपुर में नियोजित आवासीय विकास को गति दी जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें