फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: मार्कंडेय अस्पताल में नहीं हो रहे दांत के एक्सरे

विज्ञापन
विज्ञापन
तकनीकी खराबी के कारण मशीन बंद
विज्ञापन

लोगों को लगानी पड़ रही बिलासपुर की दौड़
सदर, नयना देवी की 35 हजार आबादी अस्पताल पर निर्भर

संवाद न्यूज एजेंसी
जुखाला (बिलासपुर)। नागरिक अस्पताल मार्कंडेय में करीब तीन माह से लोगों को दंत एक्सरे की सुविधा नहीं मिल रही है। एक्स रे मशीन में तकनीकी खराबी के कारण दंत एक्सरे नहीं हो पा रहे हैं। इसके चलते लोगों को एक्सरे कराने के लिए 25 किलोमीटर दूर जिला मुख्यालय जाना पड़ रहा है। इससे उन्हें समय और आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।
सदर और श्री नयना देवी जी विधानसभा क्षेत्र की करीब 35 हजार की आबादी इस अस्पताल पर निर्भर है। बता दें कि सितंबर 2022 में यहां दंत चिकित्सक की सेवाएं शुरू हुई थीं। इसके काफी समय बाद दंत एक्सरे की सुविधा उपलब्ध करवाई गई। अब एक बार फिर अस्पताल में एक्सरे नहीं हो पा रहे हैं। बताया जा रहा है कि मशीन में तकनीकी खराबी के कारण यह समस्या उत्पन्न हुई है।
विज्ञापन

एक्सरे के लिए चिकित्सक को मरीजों को बाहर भेजना पड़ रहा है। मार्कंडेय क्षेत्र में कोई निजी डेंटल क्लीनिक भी नहीं हैं, जिस कारण लोगों को जिला मुख्यालय की दौड़ लगानी पड़ रही है। दांतों का उपचार कराने के लिए आने वाले मरीजों को 25 किलोमीटर दूर बिलासपुर जाना पड़ रहा है। वहीं, एक्सरे के लिए निजी लैब में पैसे खर्च करने पड़ रहे हैं, जो गरीब और मध्य वर्ग के लोगों पर अतिरिक्त बोझ बन रहा है।
विज्ञापन

लोग लंबे समय से मार्कंडेय अस्पताल में दांतों के एक्सरे की सुविधा बहाल करने की मांग कर रहे हैं। बीएमओ सुरेंद्र ने बताया कि शीघ्र ही समस्या का समाधान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें