फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: आंबेडकर जयंती समारोह की तैयारी शुरू, कमेटी गठित

विज्ञापन
विज्ञापन
-निमंत्रण कमेटी में प्रधान सीता राम कौंडल, अमरनाथ मोहिला, दिला राम शामिल
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश अनुसूचित जाति जनजाति, ओबीसी एवं अल्पसंख्यक वर्ग संयुक्त संघर्ष मोर्चा की ओर से 14 अप्रैल को मनाई जा रही डॉक्टर भीमराव आंबेडकर जयंती को लेकर कमेटियों का गठन कर दिया गया है।
यह जानकारी देते हुए संयुक्त संघर्ष मोर्चा के जिला महामंत्री आचार्य नंद लाल ने बताया कि जिला प्रधान सीता राम कौंडल तथा सभी पदाधिकारियों की संस्तुति से कमेटियों के गठन का दायित्व सौंप दिया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि निमंत्रण कमेटी में प्रधान सीता राम कौंडल, अमरनाथ मोहिला, दिलाराम, सूबेदार इंद्र कुमार, रमेश कैंथ, प्रभु दयाल जोशी, राम चंद डांगी को शामिल किया गया है, जबकि संविधान जागरूकता रैली में सभी खंडों के प्रधानों के साथ यूथ विंग के राजेश कुमार, मनोहर लाल, श्रवण कुमार और मदन गोपाल को शामिल किया गया है। इसी के साथ मंच समिति में नंदलाल आचार्य, जगजीत सिंह व कर्म सिंह, स्वागत समिति में मनसा राम, कश्मीर सिंह, रमेश कैंथ, सरोज कुमारी, मंजीत कौर व वीना सिंह, जलपान कमेटी में मनसा राम प्रधान आंबेडकर अनुसूचित जाति घुमारवीं, कश्मीर सिंह, बुद्धि सिंह, देवराज, भोजन व्यवस्था कमेटी के प्रमुख कर्म सिंह, एमएम भट्टी, कैप्टन ज्ञान चंद, विपिन बंसल, व्यवस्था कमेटी में दिला राम प्रधान घुमारवीं खंड व कार्यकारिणी अपनी ड्यूटी संभालेंगे। इसके अलावा खरीद कमेटी में कर्म सिंह, रमेश कैंथ, सीताराम कौंडल, विपिन बंसल, एमएम भट्टी को शामिल किया गया है। मुख्यातिथि स्वागत और मंच सज्जा कमेटी की बर्फी देवी प्रभारी होंगी। इनके साथ मीरा देवी, विजय कालिया, बलदेव सिंह, तेग सिंह सहयोग करेंगे। वहीं साहित्य वितरण एवं निधि संग्रहण कमेटी में तुलसी राम, रूप सिंह, कर्म सिंह को कार्यभार सौंपा गया है।
विज्ञापन

नंद लाल आचार्य ने बताया कि यह कार्यक्रम घुमारवीं के आंबेडकर भवन में मनाया जाएगा। इसके लिए तैयारियों को पूर्ण करने के लिए सभी पदाधिकारी एवं सदस्य जुट गए हैं। उन्होंने कहा कि जिला स्तरीय इस कार्यक्रम को और भव्य बनाने के लिए बेहतर प्रयास किए जा रहे हैं। इस कार्यक्रम में समाज के उन मेधावी बच्चों को भी सम्मानित किया जाएगा जो शिक्षा के क्षेत्र में बुलंदियों को छू रहे हैं या प्रयासरत हैं। आचार्य नंदलाल ने कहा कि बाबा साहेब का सपना भी यही था कि समाज का हर बच्चा शिक्षित बने, ताकि सामाजिक बंधनों को समझे और स्वाभिमान से अपना जीवन जी सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें