फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब फेसबुक पेज के जरिए दिया जाएगा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। उपायुक्त राजेश्वर गोयल की अध्यक्षता में सोमवार को यहां बचत भवन में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ व पोषण अभियान की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इसमें विभिन्न विभाग के अधिकारियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

उपायुक्त ने बताया कि जिला बिलासपुर में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना का शुभारंभ चार नवंबर 2018 को हुआ था। जिला में विभिन्न विभागों के माध्यम से एसआरबी में सुधार लाने व बेटियों की शिक्षा, स्वास्थ्य और पोषण स्तर में सुधार लाने के लिये प्रचार अभियान व सोशल मीडिया कैंपेन, मात्र शिशु सम्मलेन, लोगो, गुड्डा-गुड्डी बोर्ड, कैंपस के माध्यम से जागरूक किया गया।
उन्होंने बताया कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का सोशल मीडिया कैंपैन जैसे फेसबुक पेज बनाकर लोगों को इसके बारे में जागरूक किया जाये तथा साथ ही बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के फेसबुक पेज से लोगों को जोड़ा जाये। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के प्रचार के लिए होर्डिंग को भी लगाया जाये। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के संचालन से जिला में गर्भवती महिलाओं का पंजीकरण व एसआरबी में सुधार दर्ज हुआ है।
विज्ञापन

उपायुक्त ने इसके आतिरिक्त पोषण अभियान के अंतर्गत समीक्षा बैठक में पोषण के विभिन घटकों पर विभिन विभागों से चर्चा की तथा साथ ही निर्देश दिये गये कि पोषण अभियान के अंतर्गत सरकार द्वारा निर्धारित लक्ष्यों कि पूर्ति हेतु सभी विभाग तालमेल कर के उचित कदम उठायें। विशेषकर एसएएम और एमएएम बच्चों के पोषण व स्वास्थ्य स्तर में सुधार लाने
के लिए आवश्यक कदम उठाय जाएं। इसके आतिरिक्त नुटरी गार्डन जिसमें आंगनबाड़ी केन्द्रों में हरी सब्जियां लगाना ताकि बच्चों को सही पोषक तत्व मिल सके और महामारी के दौरान स्वच्छता इत्यादि पर भी चर्चा की गई। उक्त बैठक में एसडीएम सदर, एसडीएम झंडूता, जिला चिककित्सा अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला पंचायत अधिकारी, जिला बाल संरक्षण अधिकारी और उप अधीक्षक पुलिस इत्यादि ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें