ब्लॉक स्तर पर आयोजित किए जाएंगे सम्मेलन : भट्टी
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजीव गांधी पंचायतीराज संगठन बिलासपुर की बैठक परिधि गृह में हुई। इसकी अध्यक्षता हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के संगठन प्रभारी मनोज भट्टी ने की। बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर चर्चा की गई। निर्णय लिया गया कि जल्द ही राजीव गांधी पंचायतीराज संगठन की बैठक हर ब्लॉक में की जाएगी।
मनोज भट्टी ने बताया कि हमीरपुर लोकसभा सीट को जीतना संगठन का मुख्य मकसद है। इसके लिए ब्लॉक स्तर पर सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। प्रदेश सरकार के एक साल के कार्यकाल में किए गए सराहनीय कार्यों को जनता बीच पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि संगठन पूरी तरह से लोकसभा चुनाव के लिए तैयार है। बैठक में संगठन के प्रदेश सह संयोजक ठाकुर हीरापाल सिंह, राज्य महासचिव सुनील शर्मा, जिला संयोजक प्रशांत मेहता, जगदीश कुमार, अंजना कुमारी, मनीष शर्मा, पुनीत कौंडल, कुलदीप, दीपक ठाकुर उपस्थित रहे।