फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

295 युवाओं सीना और लंबाई कम होने की वजह से हुए बाहर

Tue, 29 Mar 2016 11:40 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर।
विज्ञापन
लुहणू में चल रही पुलिस की भर्ती के दौरान उपस्थित युवा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिलासपुर में पुलिस विभाग द्वारा घुमारवीं रोजगार उप कार्यालय के तहत पंजीकृत युवाओं के लिए आयोजित दो दिवसीय भर्ती में 2295 युवाओं ने भाग लिया है। हालांकि भर्ती के लिए कुल 3172 युवा पंजीकृत हुए थे, लेकिन इनमें से 2295 युवाओं ही भर्ती के लिए पहुंचे। इस दौरान 295 चेस्ट और लंबाई कम होने बाहर हुए तो 144 युवाओं के दस्तावेज पूरे नहीं होने की वजह से बाहर हो गए।  
विज्ञापन


मंगलवार को सुबह से ही युवा पूरे जोश और दमखम के साथ भर्ती में भाग लेने के लिए पहुंचे। भर्ती होने के लिए युवाओं ने मैदान में खूब पसीना बहाया। पुलिस विभाग के आलाधिकारियों और कर्मी भर्ती स्थल पर तैनात रहे।

पूरा दिन युवा भर्ती की विभिन्न प्रक्रियाओं से गुजरते नजर आए। जिसमें शारीरिक दक्षता विशेष रही। उधर, पुलिस अधीक्षक बिलासपुर राहुल नाथ ने बताया कि बुधवार को सदर रोजगार कार्यालय के तहत पंजीकृत युवाओं की भर्ती आयोजित होगी।
विज्ञापन


सदर बिलासपुर के युवाओं के लिए भर्ती आज
30 मार्च को  रोजगार कार्यालय सदर बिलासपुर के अधीन पंजीकृत युवाओं की भर्ती होगी। 31 मार्च को उप रोजगार कार्यालय श्री नयनादेवी के तहत पंजीकृत युवा और एक अप्रैल को महिलाओं और एक चालक के पद के लिए भर्ती प्रक्रिया होगी। जिला में 67 पुरुषों, 17 महिलाओं और एक चालक के पद भरे जाएंगे। इसके तहत जिला के करीब पांच हजार युवाओं और युवतियों ने आवेदन किए हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें