फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजारी में पुलिस ने तबाह की शराब बनाने की भट्टियां

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। कोट थाना पुलिस ने सोमवार देर शाम को मजारी खड्ड के किनारे लगी कच्ची शराब बनाने वाली कई भट्टियों को नष्ट किया। इसके साथ ही करीब 1800 लीटर लाहन भी नष्ट की। डीएसपी श्री नयना देवी जी अभिमन्यु वर्मा की अगुवाई में इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि पंजाब से सटा होने के कारण मजारी गांव में लोग खुल कर कच्ची शराब बनाने का कारोबार करते हैं। पुलिस समय-समय पर इन पर कार्रवाई करती है, लेकिन इसके बावजूद फिर से लोग इस कारोबार में जुट जाते हैं। इसी के तहत सोमवार देर शाम को डीएसपी श्री नयना देवी जी अभिमन्यु वर्मा ने कोट थाना पुलिस टीम के साथ मजारी खड्ड के किनारे कच्ची शराब बनाने के लिए लगाई गई भट्ठियों को नष्ट किया। डीएसपी ने बताया कि इस कार्रवाई में पुलिस ने करीब 1800 लीटर यानी 8 ड्रम कच्ची लाहन को नष्ट किया। कहा कि श्री नयना देवी जी विस क्षेत्र में पंजाब से सटे क्षेत्र में नशे और कच्ची शराब के कारोबार का खात्मा करना उनका लक्ष्य है। वहीं, उन्होंने कहा कि पंचायत चुनावों के चलते पुलिस और सतर्क हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें