फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नामांकन पत्रों की जांच में जिले के सभी प्रत्याशियों के आवेदन सही

विज्ञापन
विज्ञापन
भगेड़ (बिलासपुर)। जिले में नप और नपं के उम्मीदवारों की नामांकन की जांच में सभी प्रत्याशियों के नामांकन सही पाए गए। यह जानकारी जिला उपायुक्त रोहित जम्वाल ने दी। उन्होंने कहा कि नप और नपं के किसी भी उम्मीदवार के खिलाफ कोई आपत्ति दर्ज नहीं कराई गई। न ही उनके नामांकन में कोई त्रुटि पाई गई है। उन्होंने कहा कि 31 दिसंबर को प्रत्याशियों की ओर से 3 बजे तक नाम वापस लिए जा सकते हैं, जबकि 3 बजे के उपरांत चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे।
विज्ञापन

वहीं, घुमारवीं नप के वार्ड नंबर दो से पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह खेमे से ताल्लुक रखने वाले अनिल कुमार मिंटू की ओर से ऐन मौके पर शनिवार को नामांकन दाखिल करने से नए समीकरण उभर कर सामने आए हैं। गौरतलब है कि यहां निवर्तमान अध्यक्ष राकेश चोपड़ा चुनावी समर में उतरे हैं, जिन्हें कांग्रेस के कपिल शर्मा की ओर से चुनौती दी जा रही है, लेकिन मौजूदा समीकरण में अनिल कुमार शर्मा मिंटू की ओर से इस वार्ड से ताल ठोकने पर प्रत्याशियों को नए सिरे से सोचना होगा। गौरतलब है कि यह वार्ड पूर्व सीपीएस राजेश धर्माणी का गृह वार्ड है। उधर, वार्ड नंबर 6 टिकरी वार्ड से विगत चुनाव में कांग्रेस समर्थित निवर्तमान पार्षद श्याम शर्मा विजयी हुए थे, लेकिन इस चुनाव में कांग्रेस ने उनके स्थान पर विगत चुनावों में अपने दम पर चुनावी समर में दूसरे स्थान पर रहने वाले रामस्वरूप शर्मा को अपने समर्थित उम्मीदवार के तौर पर उतारा है।
मौजूदा खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग का वार्ड होने के चलते इस वार्ड पर भी लोगों की विशेष निगाहें रहेंगी। उधर, नगर परिषद अध्यक्ष की कुर्सी महिला के लिए आरक्षित होने के चलते निवर्तमान अध्यक्ष राकेश चोपड़ा की ओर से वार्ड नंबर 3 आंबेडकर वार्ड से उतारी गईं निर्दलीय प्रत्याशी निशा चोपड़ा के वार्ड से एक अन्य उम्मीदवार ने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनौती पेश करने से चर्चाओं का बाजार गर्म है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें