police arrested two person with chitta in kothipura bilaspur
बिलासपुर। जिला पुलिस की विशेष अन्वेषण इकाई (एसआईयू) ने 3.32 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। मामले में दो कार सवार व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है।
जानकारी के अनुसार सोमवार रात को एसआईयू की टीम गश्त पर थी। कोठीपुरा के पास टीम ने एक कार बाहर झाड़ियों में कोई वस्तु फेंकते हुए देखी। संदेह होने पर एसआईयू टीम ने तत्काल कार सवार दोनों व्यक्तियों से पूछताछ की और झाड़ियों में फेंकी वस्तु को ढूंढ निकाला जो एक पुड़िया थी।
पुड़िया से 3.32 ग्राम चिट्टा पाया गया। कार की तलाशी लेने पर दस-दस रुपये के जले हुए नोट भी मिले। पुलिस के अनुसार यह नोट चिट्टा का सेवन करने के इस्तेमाल किए गए थे। आरोपियों की पहचान अंकित शर्मा निवासी डुमैहर तहसील घुमारवीं जिला बिलासपुर और नवीन कुमार निवासी गांव कठलग तहसील घुमारवीं जिला बिलासपुर के रूप में हुई है। मामले की पुष्टि डीएसपी मुख्यालय राजकुमार ने की है।