बिलासपुर। जिला पुलिस की विशेष अन्वेषण इर्काइ (एसआईयू) ने दो व्यक्तियों को 8.40 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को आगामी कार्रवाई के लिए सदर थाना पुलिस को सौंप दिया गया है।
एसआईयू की टीम रविवार रात चंडीगढ़-मनाली राजमार्ग पर गश्त कर रही थी। नौणी के पास सड़ककिनारे खड़ी एक कार को देखकर टीम ने अपनी गाड़ी उस कार के आगे लगा दी। वर्दी में पुलिस कर्मियों को देख कार से दो व्यक्ति उतरकर भागने लगे। सड़क के किनारे मिट्टी के ढेर के ऊपर से भागते समय यह दोनों गिर गए। पुलिस टीम ने दोनों को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से पॉलिथीन का लिफाफा बरामद हुआ। उसमें चिट्टा पाया गया। आरोपियों की पहचान सागर निवासी गांव मंडी माणवां डाकघर कोठीपुरा, जिला बिलासपुर और विशाल निवासी गांव दुरघाट डाकघर जेजवीं जिला बिलासपुर के रूप में हुइ है। मामले की पुष्टि डीएसपी मुख्यायल राजकुमार ने की है।