फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: पीओ सेल ने लुधियाना से पकड़ा उद्घोषित अपराधी

Fri, 07 Apr 2023 12:14 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। जिला पुलिस के पीओ सेल ने लुधियाना से एक उद्घोषित अपराधी को गिरफ्तार किया है। अपराधी के खिलाफ जिला अदालत में गैर इरादतन हत्या और लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में मामला चल रहा है। पेशियों से गैरहाजिर रहने पर उसे उद्घोषित अपराधी करार दिया गया।
विज्ञापन
















जानकारी के अनुसार लखविंदर सिंह निवासी न्यू अमर नगर मीरगंज जिला लुधियाना पंजाब साल 2018 में अपने परिजनों को गाड़ी में लेकर श्री नयनादेवी जी आ रहा था। इसी बीच गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में एक सवार की मौत भी हो गई। कोट कहलूर थाना में मामला दर्ज किया गया। आरोपी चालक लखविंदर के खिलाफ जिला अदालत में मामला दायर किया गया।







मगर नोटिस, समन, वारंट जारी होने पर वह अदालत में पेशियों पर नहीं आया। इस पर अदालत ने 3 फरवरी को उद्घोषित अपराधी करार दे दिया। इसी बीच पीओ सेल को सूचना मिली कि आरोपी लखविंदर इन दिनों लुधियाना में है। पीओ सेल की एक टीम लुधियाना गई और उसे धर दबोचा। मामले की पुष्टि डीएसपी मुख्यालय राजकुमार ने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें