फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: बैडमिंटन में कोठी, वॉलीबॉल, खो-खो में पीएमश्री स्कूल घुमारवीं रहा विनर

विज्ञापन
पनोह स्कूल में आयोजित खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए।
विज्ञापन
पनोह स्कूल में अंडर-14 छात्रा वर्ग की खंड खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियाें ने दिखाई प्रतिभा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पनोह में घुमारवीं-II खंड की अंडर-14 छात्रा वर्ग की खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन रविवार को हुआ। समारोह में बीडीसी अध्यक्ष घुमारवीं उषा चौहान ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
विज्ञापन

स्कूल पहुंचने पर मुख्यातिथि का भव्य स्वागत किया गया। सभी खिलाड़ियों ने उन्हें मार्चपास्ट की सलामी दी। स्थानीय स्कूल की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। खेल प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि इस तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता में 16 स्कूलों से 191 खिलाड़ियों ने भाग लिया। खिलाड़ियों ने कबड्डी, खो-खो, बैडमिंटन, वॉलीबॉल और शतरंज में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कबड्डी में भगेड़ स्कूल विजेता और पीएमश्री स्कूल घुमारवीं उपविजेता रहा। इसमें उच्च पाठशाला त्यून खास और ऋषिकेश स्कूल ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया। खो-खो में पीएमश्री स्कूल घुमारवीं विजेता और धनथर स्कूल उपविजेता रहा। शिवा इंटरनेशनल स्कूल घुमारवीं और चलैहली स्कूल ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया। वॉलीबॉल में पीएमश्री स्कूल घुमारवीं विजेता और ग्वालमुथानी स्कूल उपविजेता रहा। इसमें मिनर्वा स्कूल घुमारवीं और कोठी स्कूल ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया। बैडमिंटन में कोठी विजेता और अमरपुर स्कूल उपविजेता रहा। इसमें पीएमश्री स्कूल घुमारवीं और चलैहली स्कूल ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया। शतरंज में शिवा इंटरनेशनल स्कूल घुमारवीं विजेता और हवाण स्कूल उपविजेता रहा। इसमें औहर और पीएमश्री स्कूल घुमारवीं ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया। मार्चपास्ट में पनोह स्कूल अव्वल रहा। मुख्यातिथि ने विजेताओं को प्रमाणपत्र और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य वीरेंद्र चंदेल, चंद्रशेखर, सुरजीत सिंह परमार, कृष्ण लाल, स्कूल का स्टाफ, विभिन्न स्कूलों से आए शिक्षक, खिलाड़ी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें