फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नयनादेवी मंदिर में 10 हजार श्रद्धालुओं ने टेका माथा

विज्ञापन
श्री नयनादेवी मं​​दर में दर्शन के लिए कतारों में खडे़ श्रद्धालु। - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
श्री नयनादेवी जी (बिलासपुर)। विश्वविख्यात शक्तिपीठ श्री नयनादेवी जी में रविवार को भारी संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने के लिए पहुंचे। सुबह से ही मौसम खराब रहा, लेकिन श्रद्धालुओं की आस्था में कोई कमी नजर नहीं आई। लगभग 10 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।
विज्ञापन

पंजाब, हिमाचल, हरियाणा, दिल्ली और अन्य प्रदेशों से काफी संख्या में श्रद्धालु माथा टेकने के लिए मंदिर पहुंचे। मंदिर के सुरक्षा कर्मियों ने लाइनों में दर्शन करवाए। भीड़ पर पूरी तरह से नियंत्रण बना रहा। मंदिर सुरक्षा इंचार्ज राम सिंह ने बताया कि श्रद्धालुओं को लाइनों में दर्शनों के लिए भेजा गया। होमगार्ड के इंचार्ज परमजीत ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बरसात के इस मौसम में भी सुरक्षा कर्मी पूरी तरह से डटे रहे। श्रद्धालुओं को फ्लाईओवर से मंदिर भेजा गया। उन्होंने बताया कि दोपहर की आरती के बाद श्रद्धालुओं की संख्या में भारी इजाफा हुआ। लेकिन भीड़ पर पूरी तरह नियंत्रण बना रहा। श्रद्धालु आराम से माता के दर्शन करके अपने घरों को लौटे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें