फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: बल्ही में लगे कूड़े के ढेर, लोग परेशान, वन्य जीवों की सुरक्षा पर भी संकट

Sat, 29 Nov 2025 11:21 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
झंडूता के बल्ही में लगे कूड़े के ढेर। संवाद
विज्ञापन
स्थानीय लोग बोले: प्रशासन सख्त कार्रवाई करे, नहीं तो हालात बिगड़ेंगे
विज्ञापन

कूड़े के ढेरों से पूरे क्षेत्र में फैली है दुर्गंध,बढ़ रहा है पर्यावरण प्रदूषण


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। झंडूता उपमंडल के बरठीं-घुमारवीं मुख्य मार्ग स्थित बल्ही क्षेत्र इन दिनों कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। दो विधानसभा क्षेत्रों घुमारवीं और झंडूता के बीच यह स्थान केंद्र बिंदु होने के चलते लोग यहां प्लास्टिक, घरेलू कचरा और बचा हुआ खाना थैलियों में डालकर खुले में फेंक रहे हैं।
विज्ञापन

लगातार बढ़ रहे कूड़े के ढेरों से पूरे क्षेत्र में दुर्गंध फैली हुई है और पर्यावरण प्रदूषण भी तेजी से बढ़ रहा है। सबसे अधिक चिंताजनक बात यह है कि यह इलाका घने जंगल से घिरा हुआ है और यहां वन्य जीवों का लगातार आवागमन रहता है। खुले में पड़ा प्लास्टिक और खाने से भरी थैलियां जंगली जानवरों के लिए जानलेवा खतरा बन रही हैं। कई बार जानवरों को कूड़े में भोजन तलाशते भी देखा गया है, जिससे उनके स्वास्थ्य और सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय निवासी अमरनाथ धीमान ने बताया कि सरकार स्वच्छ भारत मिशन सहित कई योजनाओं पर भारी धन खर्च कर रही है, लेकिन जब तक लोग स्वयं जिम्मेदारी नहीं समझेंगे और प्रशासन कूड़ा फैलाने वालों पर सख्ती नहीं करेगा, तब तक हालात नहीं सुधरेंगे। मांग की कि बल्ही में कूड़ा फेंकते पकड़े जाने वालों से भारी जुर्माना वसूला जाए तथा यहां कचरा निस्तारण की स्थायी व्यवस्था की जाए। कहा कि पंचायत और प्रशासन को संयुक्त रूप से यहां नियमित सफाई सुनिश्चित करनी चाहिए और उचित संख्या में डस्टबिन लगाए जाने चाहिए। लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते कदम नहीं उठाए गए तो आने वाले दिनों में यह समस्या और अधिक विकराल रूप ले सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें