फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलासपुर के पलासला में व्यक्ति ने जगाया फंदा

विज्ञापन
person committed suicide in palasal village in bilaspur
विज्ञापन
घुमारवीं (बिलासपुर)। घुमारवीं उपमंडल पलासला पंचायत में बुधवार देर रात को नेपाली मूल के व्यक्ति ने फंदा लगाकर जान दे दी। घटना का पता सुबह चला। पुलिस ने घुमारवीं थाना में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार मृतक व्यक्ति लगभग तीस सालों से ग्राम पंचायत पलासला के आदाराम संख्यान के मकान में किराये पर रहता था और इनके पास ही काम करता था। व्यक्ति की पहचान रणविक्रम (60) पुत्र मेहत सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि हर रोज की तरह खाना खाने के बाद वह बुधवार रात को अपने कमरे में चला गया था। सुबह वह खिड़की से लटक रहे रस्सी के फंदे पर झूलता हुआ मिला।
आत्महत्या करने के पीछे कारण का पता नहीं चल पाया है। डीएसपी अनिल ठाकुर ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि घुमारवीं थाना पुलिस ने मामला दर्ज करने के साथ विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखकर छानबीन शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें