बरठीं (बिलासपुर)। कॉमन सर्विस सेंटर में सोमवार को कोटलु ब्राह्मणा पंचायत के तीस लोगों के ई श्रम कार्ड बनाए गए।
जिला डीएम सुशील कुमार ने बताया कि जिले भर में भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के सौजन्य से सीएससी केंद्रों और लोकमित्र केंद्रों में ये कार्ड बनाए जा रहे हैं। वहीं, जिले में काफी संख्या में रेहड़ी-फड़ी, मनरेगा मजदूरों सहित अन्यों के कार्ड बनाए जा रहे हैं।
कार्ड बनने से एक तरफ जहां एक लाख का इंश्योरेंस निशुल्क मिलेगा वहीं दुर्घटना इंश्योरेंश दो लाख तक का मिलेगा। उन्होंने कहा कि लोकमित्र केंद्र कोटलु ब्राह्मणा के संचालक संजय कुुमार ने तीस लोगों के ई श्रम कार्ड अभी तक बना दिए हैं जबकि, जिले में सैकड़ों की संख्या में प्रतिदिन इन कार्डों को बनाया जा रहा है।