फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: बरसात में लोगों को मटमैले पानी से मिलेगी निजात

विज्ञापन
विज्ञापन
डिजिटल न चलाएं
विज्ञापन


-सीर खड्ड में जल शक्ति विभाग 48 लाख से बना रहा वाटर गैलरी
-विभाग की खड्ड में लाखों की मशीनरी भी रहेगी सुरक्षित

संजीव शामा
घुमारवीं (बिलासपुर)। जल शक्ति विभाग घुमारवीं की ओर से सीर खड्ड में 48 लाख रुपये खर्च कर एक वाटर गैलरी का निर्माण करवाया जा रहा है। इस वाटर गैलरी के निर्माण के बाद बरसात के दिनों में होने वाली पानी की किल्लत से काफी हद तक छुटकारा मिलेगा। साथ ही लोगों को बरसात में मटमैले पानी से भी निजात मिलेगी।
इस वाटर गैलरी के निर्माण के बाद लोगों को पानी की समस्या से काफी हद तक छुटकारा मिलेगा। बरसात के समय खड्ड का जलस्तर बढ़ने से जल शक्ति विभाग की विभाग की मशीनरी भी कई बार पानी के तेज बहाव में बह जाती है और लाखों का नुकसान होता है। इस वाटर गैलरी के बनने के बाद इस समस्या से भी निजात मिलेगी। दूसरी बड़ी राहत लोगों को मटमैले पानी से मिलेगी, क्योंकि बरसात में भारी बारिश से पानी मटमैला हो जाता है है। इससे पानी साफ रहेगा और लोगों को स्वच्छ पानी की आपूर्ति होगी। करीब पांच साल पहले जल शक्ति विभाग की ओर से गर्मियों में पानी की किल्लत से बचने के लिए जल संरक्षण के लिए इसी स्थान पर 22 लाख रुपये खर्च कर एक चेक डैम का निर्माण करवाया था, लेकिन कुछ समय बाद ही सीर खड्ड में आई बाढ़ से चेक डैम क्षतिग्रस्त हो गया और इसमें रिसाव शुरू हो गया था। इस कारण यहां पर पानी का संरक्षण नहीं हो पा रहा था। बरसात में पानी की किल्लत से लोगों को जूझना पड़ रहा था। विभाग के अनुसार इस गैलरी में बनी कंक्रीट की दीवारों से पानी पर्कुलेट होकर संरक्षित होगा। प्रारंभिक चरण पर साफ पानी इस गैलरी में जमा होगा। इसके बाद मशीनों द्वारा इस पानी को वाटर फिल्टर ट्रीटमेंट प्लांट तक लाया जाएगा। इससे पहले सीधा खड्ड से पानी लिफ्ट करके वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट तक लाया जाता था। इस कारण बरसात में पानी में गाद आने की वजह से कई दिनों तक पानी लिफ्ट नहीं हो पाता था, लेकिन पानी के नीचे बनने वाली इस वाटर गैलरी में संरक्षित हुए पानी से काफी हद तक बरसात के दिनों में गाद युक्त पानी से भी राहत मिलेगी। विभाग की माने तो यह वाटर गैलरी दो से तीन महीनों के अंदर तैयार हो जाएगी। इसके बाद विभाग इस गैलरी से प्रारंभिक स्तर पर साफ हुआ पानी लिफ्ट करना शुरू कर देगा।
विज्ञापन


इनसेट

यह होगी वाटर गैलरी की संरचना
यह वाटर गैलरी 60 मीटर लंबी होगी और चौड़ाई 3 से 4 मीटर रहेगी, जबकि इसे 5 मीटर तक गहरा बनाया जाएगा। वाटर गैलरी तीन तरफ से पूरी तरह बंद रहेगी। इसके ऊपर छत डालकर इसे बंद किया जाएगा, जबकि सामने की तरफ जहां से पानी गैलरी के अंदर प्रवेश करेगा, वहां कंक्रीट की दीवार लगाई जाएगी। इस पर इनिशियल फिल्टर मीडिया का प्रयोग किया जाएगा। इनिशियल फिल्टर मीडिया लगने के बाद यह गैलरी वाटर पार्कोयलेशन गैलरी के रूप में काम करेगी, क्योंकि मुख्य दीवार को चिनाई वाली संरचना के आधार पर बनाया जाएगा, जहां से पानी ओवरफ्लो भी हो सकता है जबकि फिल्टर मीडिया में मिट्टी, रेत, बजरी इत्यादि का मिश्रण होता है। इससे उपयुक्त रूप से मिश्रित करने के बाद मुख्य दीवार के आगे लगाया जाता है। जहां से पानी फिल्टर होकर वाटर गैलरी में संरक्षित होगा।

इनसेट
हजारों की आबादी होगी लाभान्वित
इस योजना से नगर परिषद घुमारवीं के साथ ग्राम पंचायत लुहारवीं, घुमारवीं ग्राम पंचायत के गांव सारटी, फटोह, सोई, सिलह, मतवाणा, ग्राम पंचायत बाड़ी मझेडवां के गांव बाड़ी, करगोड़ा, ग्राम पंचायत अमरपुर और ग्राम पंचायत पनौल के सभी गांव की हजारों की आबादी लाभान्वित होगी। बता दें कि घुमारवीं में बने वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट से पीने की पानी की आपूर्ति की जाती है, लेकिन हर साल बरसात के दिनों में खड्ड में बाढ़ आने से खड्ड के पानी में गाद भर जाती है। इस कारण कई दिनों तक पानी लिफ्ट नहीं हो पाता है।
विज्ञापन


कोट

अकसर बरसात के दिनों में खड्ड में बाढ़ आ जाने से पानी की किल्लत हो जाती थी। साथ ही खड्ड में आई बाढ़ से मशीनरी को भी नुकसान पहुंचता था। इससे विभाग को लाखों रुपये का नुकसान हो जाता था। इस वाटर गैलरी के बनने से जहां मशीनरी सुरक्षित रहेगी, वहीं खड्ड का पानी भी संरक्षित किया जा सकेगा, साथ ही गाद युक्त पानी से भी निजात मिलेगी।

- मस्तराम चौहान, सहायक अभियंता, जल शक्ति विभाग घुमारवीं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें