फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: अंधड़-बारिश के बीच पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहें लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रशासन ने बरसात के लिए जारी की सुरक्षा एडवाइजरी,कहा-आपात स्थिति में 1070 और 1077 पर करें संपर्क
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। मानसून के दौरान अंधड़, तेज हवाओं और बारिश के बीच बिजली गिरने की आशंका को देखते हुए जिला प्रशासन ने लोगों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से जारी सुरक्षा एडवाइजरी का पालन करने का आग्रह करते हुए कहा है कि थोड़ी सी सावधानी बड़ी दुर्घटनाओं से बचा सकती है।
जारी एडवाइजरी में कहा गया है कि बिजली कड़कने की स्थिति में तुरंत किसी पक्के और सुरक्षित भवन में शरण लें। पेड़ों के नीचे, बिजली के खंभों, ट्रांसमिशन टावरों और ऊंची दीवारों के पास खड़े होने से बचें। यदि आसपास कोई सुरक्षित भवन उपलब्ध न हो तो जमीन की ओर झुककर घुटनों के बल बैठ जाएं और सिर नीचे रखें। एडवाइजरी में लोगों को घर के भीतर भी सतर्क रहने की सलाह दी गई है। बिजली कड़कने के दौरान बिजली से चलने वाले उपकरणों का कनेक्शन अलग कर दें। स्नान करने, पानी का उपयोग करने या पानी के सीधे संपर्क में आने से बचें। मौसम पूरी तरह सामान्य होने तक अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें। साथ ही यह भी कहा गया है कि अंतिम गर्जना सुनाई देने के बाद कम से कम 30 मिनट तक सुरक्षित स्थान पर ही रहें। किसी भी आपात स्थिति में राज्य आपदा हेल्पलाइन 1070, जिला आपदा हेल्पलाइन 1077 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चेतावनियों का गंभीरता से करें पालन : उपायुक्त
उपायुक्त एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष राहुल कुमार ने जिले के लोगों से अपील की है कि वे मौसम विभाग की ओर से जारी चेतावनियों का गंभीरता से पालन करें। उन्होंने कहा कि बरसात के मौसम में थोड़ी सी सतर्कता और जिम्मेदारी कई अनमोल जिंदगियां बचा सकती है। जिला प्रशासन किसी भी आपदा से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है, लेकिन आमजन का सहयोग और जागरूकता भी उतनी ही आवश्यक है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें