फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: चंडीगढ़ से सरकाघाट रात्रि बस सेवा बंद होने से भराड़ी के लोग परेशान

Thu, 20 Mar 2025 11:44 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रात को महंगे दामों पर टैक्सी लेकर पहुंचना पड़ रहा घर
विज्ञापन

पंचायत प्रतिनिधियों और लोगों ने सरकार से बस चलाने की मांग की

संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी(बिलासपुर)। उप तहसील भराड़ी के अंतर्गत पंतेहड़ा, परनाल, देहरा, हटवाड़, बम्म, जाहु और लद्दा समेत कई कस्बों में रात्रि बस सेवा न होने से लोगों को परेशानी हो रही है। क्षेत्र के लिए चंडीगढ़ से सरकाघाट जाने वाली एकमात्र रात्रि बस सेवा बंद होने के कारण स्थानीय निवासियों को महंगे दामों पर टैक्सियां किराए पर लेकर अपने घरों तक पहुंचना पड़ रहा है।
पंतेहड़ा पंचायत प्रधान नीरज शर्मा, हटवाड़ पंचायत प्रधान राजेंद्र, बम्म पंचायत प्रधान मुनीष और मेहरी काथला पंचायत प्रधान कांता शर्मा सहित अन्य ग्रामीणों ने सरकार और परिवहन विभाग से तत्काल इस बस सेवा को बहाल करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र के सैकड़ों लोग बाहरी राज्यों में काम करते हैं। वह अक्सर देर रात को अपने घर लौटते हैं। इसके अलावा लोग शिमला, पीजीआई चंडीगढ़ और अन्य बड़े अस्पतालों में इलाज के लिए भी आते-जाते हैं। ऐसे में रात्रि बस सेवा न होने से यात्रियों को घुमारवीं या भराड़ी तक आने के बाद टैक्सियों पर अतिरिक्त खर्च करना पड़ता है, जिससे उन्हें 500 से 1500 रुपये तक का अतिरिक्त आर्थिक बोझ उठाना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि चंडीगढ़ से सरकाघाट रात्रि बस सेवा कई साल से चल रही थी। इससे क्षेत्र के हजारों लोगों को सुविधा मिलती थी, लेकिन इसके अचानक बंद हो जाने से लोगों की परेशानियां बढ़ गई हैं। पंचायत प्रतिनिधियों और स्थानीय नागरिकों ने सरकार और परिवहन विभाग से अनुरोध किया है कि वे जल्द से जल्द इस बस सेवा को फिर से शुरू करें ताकि यात्रियों को अनावश्यक आर्थिक बोझ से राहत मिल सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें